Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

कांस 2022 में होगा Deepika Padukone का जलवा, कुछ ऐसा करेंगी जो पहले किसी भारतीय एक्ट्रेस ने नहीं किया

कांस 2022 को से जुड़ी Deepika Padukone को लेकर जो खबर आ रही है उसके बारे में जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे.

Latest News
कांस 2022 में होगा Deepika Padukone का जलवा, कुछ ऐसा करेंगी जो पहले किसी भारतीय एक्ट्रेस ने नहीं किया

दीपिका पादुकोण

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं. वहीं, इस बीच उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है. इस साल होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes film festival 2022) में दीपिका का ही जलवा देखने को मिलेगा. इस बार कांस 2022 में दीपिका जूरी के तौर पर हिस्सा लेंगी. 75वें कान्स फेस्टिवल के लिए एक्सक्लूसिव और बेहद अहम जूरी का हिस्सा बनने के लिए चुना गया है. खास बात ये भी है कि इस जूरी को मशहूर फ्रेंच ऐक्टर विनसेंट लिनडन हेड करेंगे.

कई मशहूर नाम इस टीम में हैं शामिल

दीपिका पादुकोण, कांस फिल्म फेस्टिवल में ज्यादातर मॉडल के तौर पर हिस्सा लेती नजर आई हैं. वहीं, इस बार उनका रोल बेहद खास होने वाला है. कांस में जूरी का हिस्सा बनने वाली दीपिका पहली भारतीय एक्ट्रेस होंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस जूरी में कुल आठ सदस्य होंगे. विनसेंट लिनडन की अध्यक्षता वाली टीम में दीपिका के अलावा ईरानी फिल्म निर्माता असघर फरहादी, स्वीडिश अभिनेत्री नूमी रैपेस, अभिनेत्री पटकथा लेखक निर्माता रेबेका हॉल, इटालियन अभिनेत्री जैस्मीन ट्रिंका, फ्रेंच निर्देशक लादो ली, अमेरिकी निर्देशक जेफ निकोल्स और नॉर्वे से निर्देशक जोआचिम ट्रायर शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- IIFA 2022 Technical Awards: विक्की कौशल की फिल्म ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें- जब Vinod Khanna के पिता ने बेटे के सिर पर तान दी थी पिस्तौल, जानें- किस बात पर आया था गुस्सा?

दीपिका को लेकर किया गया ये ऐलान

कांस के ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया है कि 'भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अपने देश में एक बहुत बड़ी स्टार हैं. उनके श्रेय 30 से ज्यादा फीचर फिल्मों के साथ दीपिका ने xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में बतौर फीमेल लीड के रूप में अंग्रेजी भाषा की फिल्म में अपना डेब्यू किया था जिसमें उनके साथ विन डीजल नजर आए  थे'. वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement