Advertisement

Deep Sidhu की मौत से गर्लफ्रेंड रीना को पहुंचा गहरा सदमा, बोलीं- अंदर से मर गई हूं

Deep Sidhu की गर्लफ्रेंड Reena Rai के इमोशनल पोस्ट ने सभी को भावुक कर दिया है.

Latest News
Deep Sidhu की मौत से गर्लफ्रेंड रीना को पहुंचा गहरा सदमा, बोलीं- अंदर से मर गई हूं

Deep Sidhu girlfriend Reena

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू (Deep Sidhu) बीते मंगलवार एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली - मानेसर- पलवल एक्सप्रेसवे पर खारखोडा के पास दीप की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी. इस दुर्घटना में दीप की मौत हो गई. वहीं, दीप के निधन से गर्लफ्रेंड रीना राय (Reena Rai) को गहरा सदमा पहुंचा है. वो इस हादसे के बाद पूरी तरह टूट गई हैं. उन्होंने अपने जज़्बात बयां करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है. उनका कहना है कि वो ऐसा महसूस कर रही हैं जैसे वो अंदर से मर चुकी हैं.

वापस आ जाओ

दीप सिद्धू के निधन के बाद रीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहला पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'मैं टूट गई हूं. मैं अंदर से मर गई हूं. प्लीज अपनी सोलमेट के पास वापस आ जाओ जिससे तुमने वादा किया था कि जिंदगी भर कभी छोड़कर नहीं जाओगे. आई लव यू मेरी जान, मेरी आत्मा, मेरे दिल की धड़कन. जब मैं अस्पताल के बिस्तर पर लेटी थी जब मैंने महसूस किया कि तुम मेरे कान में आकर चुपके से कह रहे हो कि आई लव यू मेरी जान मैं जानती हूं कि तुम हमेशा मेरे साथ हो'.

ये भी पढ़ें- प्यार किया तो डरना क्या... रणबीर कपूर संग रिश्ते पर बेबाक हुईं आलिया, दिलचस्प अंदाज में किया प्यार का इजहार

ये भी पढ़ें- जब Madhuri Dixit के घर में इलेक्ट्रिशियन बनकर घुस आया आदमी, हरकत देखकर चौंक गईं एक्ट्रेस

सपने देखे थे...

रीना ने आगे लिखा- 'हम एक साथ मिलकर अपने भविष्य के सपने देख रहे थे और अब तुम चले गए हो. सोलमेट एक-दूसरे को कभी छोड़कर नहीं जाते और तुम देखना मैं तुमसे उस पार आकर जरूर मिलूंगी'. रीना ने अपने पोस्ट में #Truesoulmates हैशटैग लिखकर जाहिर किया है कि किस तरह दोनों एक- दूसरे से जुड़े थे. रीना के इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. हर कोई उन्हें हिम्मत रखने के लिए कहता नजर आ रहा है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement