Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

शादी से पहले विक्की और कटरीना के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

शादी से ठीक पहले एक वकील ने विक्की कौशल और कटरीना कैफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है.

शादी से पहले विक्की और कटरीना के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

विक्की कौशल और कटरीना कैफ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के एक वकील ने ठीक शादी से पहले विक्की कौशल और कटरीना कैफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है. यह शिकायत राजस्थान के एक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दर्ज हुई. दरअसल शादी की तैयारियों और टाइट सुरक्षा इंतजामों के चलते 6 से 12 दिसबंर के बीच चौथ माता के मंदिर जाने वाला रास्ता ब्लॉक कर दिया गया है. इसी वजह से विक्की-कटरीना, वेन्यू सिक्स सेंसेस फोर्ट चौथ का बरवाड़ा के मैनेजर, और डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायतकर्ता नेत्रबिंद सिंह जादौन का कहना है कि उन्हें इस इवेंट को लेकर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन चौथ माता के मंदिर को जाने वाला रास्ता ब्लॉक करना ठीक नहीं है. रोजाना कई श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने और पूजा-पाठ करने आते हैं. ऐसे में अगर रास्ता ब्लॉक कर दिया जाएगा तो उन्हें मुश्किल होगी. छह दिन कोई रास्ता बंद करना छोटी बात नहीं है. जादौन ने कहा लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए होटल सिक्स सेंसेंस को फ्रंट साइड से मंदिर का रास्ता देना चाहिए.

लीक हो गया वीडियो

कई प्रतिबंधों के बावजूद कटरीना और विक्की कौशल की संगीत पार्टी का एक वीडियो लीक हो गया है जो कि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. इस वीडियो में ख्वाजा मेरे ख्वाजा  गाना बज रहा है. चारों तरफ जगमगाती लाइटें और खूबसूरत सजावट देखने को मिल रही है. जिस तरह सबकुछ सीक्रेट तरीके से हो रहा है एक-एक वीडियो और तस्वीर लोगों के लिए बेहद खास है. अब देखने वाली बात होगी कि शादी तक और किस-किस तरह की वीडियो सामने आती हैं. ये कहा जा रहा था कि लोगों को इस शादी में मोबाइल तक लाने की अनुमति नहीं थी. इसके बावजूद ये संगीत का वीडियो मोबाइल से शूट हुआ और अब तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement