Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

CJP Protest Jantar Mantar: छात्रों के सपोर्ट में उतरे दिलजीत दोसांझ; हुमा कुरैशी से भूमि पेडनेकर तक, जानें किसने क्या कहा?

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हुए बवाल पर दिलजीत दोसांझ, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर और वीर दास समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने छात्रों के समर्थन में प्रतिक्रिया दी है.

Latest News
CJP Protest Jantar Mantar: छात्रों के सपोर्ट में उतरे दिलजीत दोसांझ; हुमा कुरैशी से भूमि पेडनेकर तक, जानें किसने क्या कहा?

Image Credit: Social media

Add DNA as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की अगुवाई में जंतर-मंतर से संसद तक एक बड़ा विरोध प्रदर्शन निकाला गया. परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया. पुलिस चेतावनियों के उल्लंघन और झड़प के बाद इलाके में भारी हिंसा भड़क उठी. इस हिंसक झड़प में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. इस पूरे घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई पर बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है और छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई है.

वीर दास ने कलाकारों की चुप्पी पर उठाए सवाल

एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने छात्रों के इस प्रदर्शन पर कई लाइव आर्टिस्ट्स की चुप्पी पर तीखा सवाल उठाया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा कि जो लोग सामाजिक मुद्दों पर चुप्पी साधते हैं, वे बाद में युवाओं से अपने कॉन्सर्ट के टिकट खरीदने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं. उन्होंने पाखंड पर प्रहार करते हुए कहा कि कॉन्सर्ट इकोनॉमी युवाओं के समर्थन पर टिकी है, इसलिए कलाकारों को भी जनता के मुद्दों पर बोलना चाहिए.

दिलजीत दोसांझ ने किया छात्रों का समर्थन

प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि आज जो कुछ भी हुआ वह बेहद गलत था और छात्रों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए था. उन्होंने अधिकारियों से छात्रों की मांगें सुनने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने याद किया कि कैसे 2020 में किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने पर उन्हें भारी आलोचना और 'राष्ट्र-विरोधी' होने के तानों का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, जानिए क्या हैं प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें?

हुमा कुरैशी बोलीं- इन विजु्ल्स को भुलाया नहीं जा सकता

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बेरहमी और लाठीचार्ज के विजुअल्स पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि स्थिति को बातचीत और धैर्य के साथ संभाला जा सकता था. 

 भूमि पेडनेकर की संयम की अपील

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने जोर देकर कहा कि "हिंसा समाधान नहीं है" और लोकतंत्र हमेशा संवाद से मजबूत होते हैं. इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की वकालत की.

अनुराग कश्यप का फूटा गुस्सा

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने पुलिस एक्शन का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर तीखा संदेश लिखा. उन्होंने पुलिस बल के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस देश में हर नागरिक को अपनी बात रखने का हक है. 

प्रीति जिंटा ने भी किया छात्रों का समर्थन

प्रीति ने एक्स पर लिखा 'मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ बातचीत शुरू करेगी, ताकि स्थिति और न बिगड़े! आप और छात्र भारत के भविष्य और हमारे युवाओं के लिए लड़ रहे हैं. हमारी शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने की इस लड़ाई में हर छात्र और सोनम को मेरा पूरा सपोर्ट है. आप सबको और हिम्मत मिले. जय हिंद.'

सोनाक्षी सिन्हा

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा ने भी बीते दिन के खौफनाक प्रदर्शन पर रिएक्शन दिया. उन्हों कुछ फोटोज शेयर कर लिखा- '20 जुलाई...बहुत लोगों की हड्डियां टूटी और एक पूरे देश का दिल टूटा. याद रखा जाएगा'.

अन्य सेलेब्स के रिएक्शन

इनके अलावा अदिति राव हैदरी, सोहा अली खान, तथा रितेश-जेनेलिया की जोड़ी ने भी सोशल मीडिया के जरिए छात्रों का पक्ष लिया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की. सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा कि इस घटना से पूरे देश का दिल टूट गया है, जबकि रितेश और जेनेलिया ने स्पष्ट किया कि वे देश के युवाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement