Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

बॉलीवुड में एंट्री लेगी एक और 'मुन्नी', क्यूटनेस के फैन हो जाएंगे आप

बॉलीवुड फिल्मों में 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' जैसे कई चाइल्ड एक्टर (Child Actor) अपनी क्यूटनेस भरी एक्टिंग से ऑडिएंस का दिल जीत चुके हैं.

बॉलीवुड में एंट्री लेगी एक और 'मुन्नी', क्यूटनेस के फैन हो जाएंगे आप

सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा खन्ना
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड फिल्मों में 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' जैसे कई चाइल्ड एक्टर (Child Actor) अपनी क्यूटनेस भरी एक्टिंग से ऑडिएंस का दिल जीत चुके हैं. वहीं, इस लिस्ट में एक और 'मुन्नी' का नाम भी शामिल होने वाला है. ये बच्ची पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी फेमस है और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की नकल करते हुए क्यूट वीडियोज बनाकर चर्चाओं में रहती है. अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये बच्ची सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की आने वाली फिल्म में नजर आ सकती है. अगर ये रिपोर्ट्स सही हैं तो ये बच्ची पहली फिल्म में तीन-तीन बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है.

इस फिल्म में आएंगी नजर

इस बच्ची का नाम कियारा खन्ना है जो एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की बड़ी फैन है. हाल ही में टेली चक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो ये बच्ची सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग मूवी 'थैंक गॉड' में नजर आने वाली है. इस फिल्म में कियारा खन्ना, अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती भी नजर आ सकती हैं. कियारा, सिद्धार्थ मल्होत्रा से मुलाकात भी कर चुकी हैं जिसके बाद दोनों की एक फोटो भी सामने आई थी. तीन-तीन सुपरस्टार्स से सजी फिल्म 'थैंक गॉड' 29 जुलाई 2022 में रिलीज होने वाली है. जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

 

 

5 साल की क्यूट इंटरनेट सेंसेशन

बता दें कि डिजिटल कंटेट क्रिएटर और इंटरनेट सेंसेशन कियारा खन्ना सिर्फ 5 साल की हैं और सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज आए दिन वायरल होते दिखाई दे जाते हैं. बेहद कम समय में ही कियारा ने एक्ट्रेसेस की नकल करते हुए क्यूट वीडियो बनाना सीख लिया है. इस नन्ही सी कंटेट क्रिएटर की फेवरेट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मालूम होती हैं क्योंकि वो फिल्म 'शेरशाह' में कियारा के डायलॉग की लिपसिंकिंग अकसर करती दिखाई दे जाती हैं.
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement