Advertisement

Chhavi Mittal Breast Cancer: सर्जरी से पहले जमकर डांस करती दिखीं एक्ट्रेस, बोलीं- डॉक्टर ने कहा चिल करो तो...

Chhavi Mittal Breast Cancer: एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट सर्जरी से पहले डांस वीडियो के जरिए अपने फैंस को एक खास मैसेज दिया है.

Latest News
Chhavi Mittal Breast Cancer: सर्जरी से पहले जमकर डांस करती दिखीं एक्ट्रेस, बोलीं- डॉक्टर ने कहा चिल करो तो...

छवि मित्तल ने शेयर किया डांस वीडियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर यूट्यूबर और टीवी स्टार छवि मित्तल (Chhavi Mittal) इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) से जूझ रही हैं. इन दौरान वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव बनी हुई हैं. वो अपनी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस को जिंदादिली का सबूत देती नजर आ रही हैं. वहीं, अब एक्ट्रेस की ब्रेस्ट सर्जरी (Breast Surgery) से पहले का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल के बेड के समने छवि जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं. छवि इस वीडियो के जरिए फैंस को हंसते- मुस्कुराते मुश्किलों का सामना करने का मैसेज देती दिखाई दे रही हैं.

अस्पताल के कमरे में किया डांस

छवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अस्पताल के कमरे में बेड के सामने डांस करती दिखाई दे रही हैं. वो मस्ती भरे अंदाज में थिरक रही होती हैं कि पीछे से उनके पति मोहित हुसैन आ जाते हैं और छवि को सपोर्ट करते हुए वो भी डांस करने लगते हैं. खास बात ये भी है कि छवि ने ये डांस सर्जरी से ठीक पहले अपना स्ट्रेस दूर करने के लिए किया है. यहां देखें वायरल हो रहा छवि और मोहित का ये क्यूट वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- Shocking! एक्टर का चौंकाने वाला खुलासा, एक्स वाइफ ने परेशान करने के लिए बेड पर ही...

ये भी पढ़ें- मुश्किलों भरी रही है Arijit singh की लव लाइफ, बचपन की दोस्त से हुई थी दूसरी शादी

'डॉक्टर बोले चिल करो'

इस वीडियो को शेयर करते हुए छवि ने लिखा- 'डॉक्टर ने कहा है कि छवि चिल करो... तो मैं वही कर रही हूं'. कैंसर को मात देने के छवि के इस अंदाज पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उनकी तारीफें कर रहे हैं. इसके साथ ही सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होकर बाहर आने की दुआएं भी करते दिख रहे हैं. बता दें कि छवि यूट्यूब पर एसआईटी नाम का एक चैनल चलाती हैं जिसमें वो कई सीरीज में खुद एक्टिंग करती भी दिखाई जाती हैं. छवि एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बिजनेसवुमन भी हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement