Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bollywood Multiple Marriages: आमिर खान से पहले, इन 5 सितारों ने भी रचाई है 2 से ज्यादा शादियां

Bollywood Celebrities Married Multiple Times: आमिर खान की तीसरी शादी की खबरों के बीच अन्य सेलेब्स भी चर्चा में हैं, जिन्होंने 2 से ज्यादा शादियां की हैं. संजय दत्त, किशोर कुमार और कबीर बेदी सहित अन्य कलाकारों के नाम इसमें शामिल है.

Latest News
Bollywood Multiple Marriages: आमिर खान से पहले, इन 5 सितारों ने भी रचाई है 2 से ज्यादा शादियां

Image Credit: Social Media

Add DNA as a Preferred Source

Bollywood Celebrities Married Multiple Times: आमिर खान की तीसरी शादी की खबरें इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान 5 जुलाई 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. इससे पहले वे दो बार शादी कर चुके हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं. हालांकि, बॉलीवुड में यह कोई पहली बार नहीं है. आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने आमिर खान से पहले 2 से ज्यादा शादियां की हैं.

संजय दत्त

संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा (1987-1996) थीं, दूसरी पत्नी रिया पिल्लई (1998-2008) रहीं और वर्तमान में वे मान्यता दत्त के साथ विवाहित हैं.  

Sanjay Dutt

किशोर कुमार

दिग्गज गायक किशोर कुमार ने अपने जीवन में कुल 4 शादियां की थीं. उन्होंने रूमा गुहा ठाकुरता, मधुबाला, योगिता बाली और लीना चंदावरकर से विवाह किया था.  

कबीर बेदी

कबीर बेदी ने भी चार शादियां की हैं. उनकी पत्नियों में प्रोतिमा बेदी, सुसान हम्फ्रीज, निक्की बेदी और वर्तमान में परवीन दुसांज शामिल हैं.  

करण सिंह ग्रोवर

Karan Grover

अभिनेता करण ग्रोवर ने भी तीन शादियां की हैं. श्रद्धा निगम, जेनिफर विंगेट और वर्तमान में अभिनेत्री बिपाशा बसु.  

सुपरस्टार शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम

सुपरस्टार शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने भी जीवन में तीन शादियां की हैं. उन्होंने पंकज कपूर, राजेश खट्टर और उस्ताद रजा अली खान संग शादी की.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement