Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

एक MMS ने तबाह कर दिया था इस खूबसूरत Actress का करियर

इस कंट्रोवर्सी का असर रिया के करियर पर दिखने लगा. कई फिल्मों में तो उन्हें केवल आइटम नंबर के लिए साइन किया जाता था.

एक MMS ने तबाह कर दिया था इस खूबसूरत Actress का करियर

Riya Sen Actress

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की चर्चित बंगाली ब्यूटीज में से एक Riya Sen आज यानी 24 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आज 41 साल की हो चुकीं रिया हिंदी फिल्मों से दूर ही हैं. साल 2019 में उन्हें Poison नाम की एक वेब सीरीज में देखा गया था. वह ऐसी एक्ट्रेसेज में से एक हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रही हैं. उनकी जिंदगी में भी एक कंट्रोवर्सी ऐसा ग्रहण बनकर आई जिसने उनके करियर को तबाह कर दिया था.

यह कंट्रोवर्सी नहीं बल्कि रिया के लिए एक बहुत बड़ा झटका था. दरअसल रिया और अश्मित पटेल का एक MMS लीक हो गया था. इस वीडियो में दोनों इंटिमेट होते नजर आए थे. यह घटना साल 2005 की है. उस वक्त रियी और अश्मित रिलेशनशिप में थे. इस MMS लीक का आरोप लोगों ने रिया पर ही लगा दिया था. उनका कहना था कि रिया ने अपनी आने वाली फिल्म की पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया है. लोग आरोप लगा रहे थे कि रिया ने अपना वीडियो खुद लीक किया है. हालांकि अश्मित और रिया ने इस वीडियो को फेक बताया था. इस विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

इस कंट्रोवर्सी का असर रिया के करियर पर दिखने लगा. कई फिल्मों में तो उन्हें केवल आइटम नंबर के लिए साइन किया जाता था. कोई अच्छे प्रोजेक्ट्स उनकी झोली में नहीं गिरे. साल 2017 में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से Bye बोल दिया. अब वह बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. हो सकता है कि OTT का रुख करें और किसी वेब सीरीज में नजर आएं. बता दें कि रिया सेन मशहूर बंगाली एकट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं. 

ये भी पढ़ें:

1- Priyanka-Nick की तरह सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं बॉलीवुड के ये सितारे, लिस्ट में Aamir Khan भी शामिल

2- Tabu से लेकर Rekha तक इन 8 फिल्म स्टार्स का सरनेम जानते हैं आप?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement