Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

एक्टर आमिर खान ने जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य से लिया आशीर्वाद, धर्म पर की 6 घंटे चर्चा, गीता को किया नमन

फिल्म स्टार आमिर खान के मुंबई स्थित घर पर जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज जी पहुंचे. एक्टर जमीन पर बैठकर गुरुजी से धर्म पर विस्तृत चर्चा की और स्वामी जी द्वारा दी गई गीता को मस्तक लगाकर नमन भी किया.

एक्टर आमिर खान ने जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य से लिया आशीर्वाद, धर्म पर की 6 घंटे चर्चा, गीता को किया नमन

आमिर खान और जगद्गुरु सतीशाचार्य की मुलाकात:

Add DNA as a Preferred Source

फिल्म स्टार आमिर खान ने जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. यह मुलाकात मुंबई स्थित आमिर खान के आवास पर हुई, जहां जगद्गुरु ने उन्हें गीता भी भेंट की और प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संदेश से अवगत कराया.

एक्टर और स्वामी जी लगभग छह घंटे तक धर्म, उपनिषद, राष्ट्र धर्म और निज धर्म के भेद समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा करते रहे थे.  रात्रिभोज के दौरान हुई इस मुलाकात और जगद्गुरु की बातों से आमिर ने बहुत प्रभावित हुए और एक्टर ने कहा कि कि राष्ट्र धर्म और निज धर्म की गुरुदेव की व्याख्या से वे बहुत प्रभावित हैं.

आमिर खान और जगद्गुरु सतीशाचार्य की मुलाकात_ (1)

 जगद्गुरु सतीशाचार्य महर्षि महेश योगी की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले एक प्रमुख संत हैं. वे देशभर में धर्म और सनातन के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से शामिल हैं. उनका मानना है कि फिल्मी सितारों का प्रभाव काफी अधिक होता है, इसलिए उन्होंने आमिर खान से मुलाकात की और उन्हें गीता की पुस्तक भेंट की. जगद्गुरु ने आमिर खान से अपेक्षा की कि वे अपनी फिल्मों के माध्यम से धर्म की सही तस्वीर पेश करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि गीता एक राष्ट्रीय ग्रंथ है और सभी भारतीयों को इसे पढ़ना चाहिए.

धर्म और सनातन का प्रचार-प्रसार:

जगद्गुरु सतीशाचार्य ने आमिर खान से अपेक्षा की कि वे अपनी फिल्मों के माध्यम से धर्म की सही छवि प्रस्तुत करें और गीता के महत्व को बढ़ावा दें. जगद्गुरु ने कहा कि गीता हमारा राष्ट्रीय ग्रंथ है और इसे सभी भारतीयों को पढ़ना चाहिए. जगद्गुरु ने आमिर खान को गीता भेंट कर पीएम मोदी का 2047 में भारत को विकसित बनाने का संदेश भी दिया. इस पर आमिर खान खुशी से बोल उठे अरे, वाह. 

आमिर खान की प्रतिक्रिया
आमिर खान ने जगद्गुरु की बातों को ध्यान से सुना और कहा कि वे राष्ट्र धर्म और निज धर्म की व्याख्या से बहुत प्रभावित हैं. उन्होंने जगद्गुरु के प्रति आदर व्यक्त करते हुए जमीन पर बैठकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement