Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 19 में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट! इस फेमस क्रिकेटर की बहन लेगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, पलट देगी पूरा गेम

Bigg Boss 19 Wild Card Entry: बिग बॉस 19 में तीन एविक्शन के बाद, वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर शो में दस्तक देने आ रही हैं, जिससे घर का पूरा गेम पलटने की उम्मीद है.

Latest News
Bigg Boss 19 में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट! इस फेमस क्रिकेटर की बहन लेगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, पलट देगी पूरा गेम
Add DNA as a Preferred Source

Bigg Boss 19 Wild Card Entry: बिग बॉस 19 के घर में जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, माहौल गर्म होता जा रहा है. कंटेस्टेंट्स अब खुले तौर पर खेल रहे हैं और एलिमिनेशन के डर से दोस्ती और यारी की जगह एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं. अब तक शो से तीन कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं, और ऐसे में टीआरपी और गेम में रोमांच लाने के लिए मेकर्स एक बड़ा ट्विस्ट लाने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में एक धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, जो पूरा गेम पलटने का दमखम रखती है.

किस क्रिकेटर की बहन होंगी नई कंटेस्टेंट?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मशहूर क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर जल्द ही शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ सकती हैं. यह भी कहा जा रहा है कि खुद दीपक चाहर अपनी बहन को शो में छोड़ने आएंगे. हालांकि, अभी तक न तो दीपक चाहर और न ही बिग बॉस 19 की ओर से मालती की एंट्री की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है. अगर मालती चाहर शो में एंट्री लेती हैं, तो वह निश्चित रूप से घर का माहौल पूरी तरह से बदल देंगी और शो को टीआरपी में बड़ा फायदा मिलेगा. पिछले एविक्शन के बाद घर का माहौल काफी बदल चुका है. आवेज दरबार के जाने के बाद, बसीर अली और अमाल मलिक जैसे कंटेस्टेंट्स अब अपने नए शिकार की तलाश में हैं.

गौरव खन्ना ने की मेकर्स से शिकायत

घर के अंदर टीवी एक्टर गौरव खन्ना भी शानदार गेम खेल रहे हैं. हालांकि, उन्होंने हाल ही में घर के माहौल को लेकर बिग बॉस से एक शिकायत की है. गौरव ने बिग बॉस से कहा कि घर के कुछ कंटेस्टेंट्स बार-बार माइक उतार फेंकने की धमकी दे रहे हैं, जो कि नियमों का उल्लंघन है. गौरव की शिकायत पर एक्शन लेते हुए बिग बॉस ने तुरंत धमकी देने वाले सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास ली और उन्हें नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: वीकेंड का वार पर सलमान खान का गुस्सा! फूट-फूट कर रोए मृदुल तिवारी, कहा- 'मैं आज तक..'

तीन कंटेस्टेंट हो चुके हैं गेम से बाहर

शो से अभी तक तीन कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. बीते हफ्ते आठ कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे, जिनमें गौरव खन्ना सुरक्षित रहे. अब देखना यह है कि क्या मालती चाहर की एंट्री से अमाल मलिक और बसीर अली के गेम पर कोई असर पड़ता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement