एंटरटेनमेंट
Bigg Boss 19 Amaal Mallik: बिग बॉस 19 में अमाल मलिक को बुरा दिखाने के लिए भाई अरमान मलिक ने मेकर्स पर गुस्सा निकाला. उन्होंने आरोप लगाया कि एडिट किए गए प्रोमो के जरिए नेगेटिविटी फैलाई जा रही है. अरमान ने भाई का समर्थन किया.
Bigg Boss 19 Amaal Mallik and Armaan Malik: म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक, जो इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा हैं, उनकी हालिया लड़ाई ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं. अभिषेक बजाज के साथ उनकी तीखी बहस वीकेंड का वार में भी चर्चा का विषय बनी रही. इसी बीच, अमाल मलिक के भाई और जाने-माने सिंगर अरमान मलिक ने अपने भाई के समर्थन में आकर शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अरमान का कहना है कि मेकर्स एडिटेड प्रोमो के जरिए अमाल को गलत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.
अरमान मलिक ने अपने भाई अमाल मलिक को नेगेटिव दिखाने की बात कहते हुए एक्स पर एक ट्वीट शेयर किया. हालांकि, बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- "जिस तरह से वो प्रोमो एडिट करके अमाल को गलत दिखाते हैं और फिर दूसरों के उकसाने और दुर्व्यवहार को छिपाते हैं, वह वाकई पागलपन है. यह शो और इसकी नेगेटिविटी थका देने वाली है. मुझे यह कभी पसंद नहीं आया, और कभी नहीं आएगा. बस यही दुआ है कि मेरा भाई इन सब के बीच स्वस्थ और समझदार रहे." इस ट्वीट से साफ जाहिर होता है कि अरमान मलिक को लगता है कि शो के मेकर्स जानबूझकर एडिटिंग के जरिए अमाल की छवि को नकारात्मक रूप से पेश कर रहे हैं, जबकि अन्य कंटेस्टेंट्स के दुर्व्यवहार को छिपाया जा रहा है.
This reel is not just to bring out Amaal’s truth. It’s also a reply to all the haters out there who judged without watching, twisted words, and tried to pull him down for a handful of comments and likes 👏@ColorsTV @EndemolShineIND @BeingSalmanKhan @JioHotstar #AmaalMallik… pic.twitter.com/I4IIqMbvrt
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) October 4, 2025
अरमान मलिक यहीं नहीं रुके. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें अभिषेक और अमाल की लड़ाई दिखाई गई थी. इस पर रिएक्शन देते हुए अरमान ने नफरत करने वालों को भी आड़े हाथों लिया. अरमान ने लिखा- "यह रील सिर्फ़ अमाल की सच्चाई सामने लाने के लिए नहीं है. यह उन सभी नफरत करने वालों को भी जवाब है, जिन्होंने बिना देखे ही उनकी आलोचना की, शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया और चंद कमेंट्स और लाइक्स के लिए उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की." अरमान मलिक ने इस बात पर जोर दिया कि उनके भाई को सोशल मीडिया पर बिना सोचे-समझे जज किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: वीकेंड का वार पर सलमान खान का गुस्सा! फूट-फूट कर रोए मृदुल तिवारी, कहा- 'मैं आज तक..'
अरमान मलिक का गुस्सा उस समय सामने आया जब हाल ही में वीकेंड का वार पर होस्ट सलमान खान ने खुद इस लड़ाई पर बात की. गौरतलब है कि सलमान खान ने अमाल मलिक का समर्थन किया और कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को उनकी गलती का अहसास कराया था. सलमान के सपोर्ट के बावजूद, अरमान का यह गुस्सा शो की एडिटिंग और नेगेटिविटी पर सवाल खड़े करता है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.