एंटरटेनमेंट
Bigg Boss 19: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को शुरू हुए लगभग एक महीना हो चुका है. जहां वीकेंड का वार में सलमान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते दिखते हैं, वहीं प्रशंसक घर के अंदर के ड्रामा के साथ-साथ यह भी जानने को उत्सुक हैं कि किस सदस्य को हर हफ्ते कितनी फीस मिल रही है.
बिग बॉस 19 में एक से बढ़कर एस कंटेस्टेंट आए हैं और लोग इस सीजन को भी खूब पसंद कर रहे हैं. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो में व्यूअर्स को तान्या मित्तल का बेबाक अंदाज काफी दिलचस्प लग रहा है. हालांकि, कई लोग उन्हें फेकू बताकर ट्रोल भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अब तक अपनी फैक्टरी, घर, पैसा और नवाबी लाइफस्टाइल को लेकर इतना जिक्र कर चुकी हैं कि लोग यह कयास लगा रहे हैं कि इस शो की महंगी कंटेस्टेंट तान्या मित्तल हो सकती हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर तान्या को बिग बॉस 19 में कितनी फीस मिल रही है? इसी के साथ, आइए हम आपको बताते हैं कि इस शो में किस कंटेस्टेंट को कितनी फीस मिल रही है.
शो से अब तक नगमा मिराजकर और नतालिया बाहर हो चुकी हैं. बचे हुए सेलेब्स को रिपोर्ट्स के अनुसार, हर हफ्ते मिलने वाली फीस यहां दी गई है-
सबसे ज्यादा फीस: एक्टर गौरव खन्ना को मिल रही है, जिन्हें हर हफ्ते ₹17.5 लाख दिए जा रहे हैं.
दूसरे नंबर पर: म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक हैं, जिनकी फीस ₹8.75 लाख प्रति हफ्ता है.
शो के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली कंटेस्टेंट पामेला एंडरसन बनी हुई हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 'बिग बॉस 4' में सिर्फ तीन दिनों के लिए ₹2.5 करोड़ की भारी भरकम राशि ली थी. इस सीजन में गौरव खन्ना को प्रतिदिन लगभग ₹2.5 लाख की सैलरी दी जा रही है, जिससे वह बिग बॉस के शीर्ष 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेस्टेंट्स की सूची में शामिल हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.