Advertisement

Bigg Boss 15 की विनर बनीं Tejasswi Prakash , इनाम में जीते 40 लाख

Bigg Boss 15 का Grand Finale हो चुका है और सलमान खान ने इस सीजन के विनर का नाम अनाउंस किया.

Bigg Boss 15 की विनर बनीं Tejasswi Prakash , इनाम में जीते 40 लाख

Tejasswi prakash bigg boss winner

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस-15 के विनर का नाम सामने आ चुका है. टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इस सीजन की विनर रहीं. टॉप-3 में टक्कर करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश के बीच थी लेकिन करण कुंद्रा पहले ही बाहर हो गए. करण के बाहर होने के बाद से सबकी धड़कनें तेज हो गई थीं. तेजस्वी और प्रतीक दोनों ही मजबूत कंटेस्टेंट थे. एक टाइम पर ऐसा लग रहा था कि प्रतीक शो के विनर हो सकते हैं.

प्रतीक को लेकर विनर वाली फीलिंग इसलिए आ रही थी क्योंकि तेजस्वी को कलर्स पर नया शो ऑफर हो चुका है. वह एकता कपूर के पॉपुलर शो नागिन-6 में नागिन के रोल में नजर आने वाली हैं. इसका ऐलान भी बिग-बॉस के मंच पर ही हुआ. इस वजह से ऐसा लग रहा था कि तेजस्वी अगर नहीं भी जीतती हैं तो उनके लिए यह विन-विन सिचुएशन ही थी लेकिन जो हुआ वह ज्यादा हैरान करने वाला नहीं था. कहीं न कहीं लोगों पहले ही लग रहा था कि तेजस्वी बिग बॉस जीतने वाली हैं. 

बिग बॉस में मिला प्यार

तेजस्वी प्रकाश शुरुआत से शो में छाई रहीं. इस घर में करण कुंद्रा के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं जो कि आखिर तक नजर आई. तमाम लड़ाइयों और झगड़ों के बाद भी कभी उनकी दोस्ती और प्यार कम नहीं हुआ. कुल मिलाकर दोनों ही इस शो को लेकर काफी सीरियस थे. फिनाले में सलमान ने भी कहा कि दोनों ने गेम में कभी किसी को बीच में नहीं आने दिया.

ये भी पढ़ें:

1- Urvashi Rautela ने पहनी 40 करोड़ की ड्रेस, देखकर चकरा जाएगा दिमाग

2- VIDEO: Salman khan के दादा-दादी से लेकर मौसा-मौसी तक से मिलना है तो देखें Dance with me

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement