Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Tejaswi Prakash संग रिश्ते पर क्या बोलीं Karan Kundra की मां? सलमान की वजह से उड़ गई नींद

Tejaswi Prakash पर Karan Kundra की मां ने खुलकर बात की है. दोनों के रिश्ते पर भी उन्होंने अपनी राय देदी है.

Latest News
Tejaswi Prakash संग रिश्ते पर क्या बोलीं Karan Kundra की मां? सलमान की वजह से उड़ गई नींद

बिग बॉस 15

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिएलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है. वहीं, इन दिनों शो पर करण कुंद्रा (Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) का रिश्ता जबरदस्त सुर्खियों में हैं. शो पर हर वीक करण-तेजस्वी के रिश्ते में चौंकाने वाले उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. वहीं, आखिर में इन दोनों का रिश्ता हमेशा मजबूत बनकर उभरा है. वहीं, अब करण कुंद्रा के माता-पिता ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को लेकर मीडिया के सामने अपनी फीलिंग्स जाहिर की हैं. उन्होंने दोनों के गेम को लेकर भी खुलकर बात की है.

फैसला अभी बाकी है

करण के माता-पिता का कहना है कि उन्हें इंतजार है कब वो बाहर निकलेंगे. दोनों ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा- 'दोनों जब बाहर आएंगे और हम उनसे मिलेंगे तभी किसी फैसले पर पहुंचा जा सकेगा क्योंकि कुछ चीजें हैं जिनमें सुधार की जरूरत है'. उनका कहना है कि 'हम चाहते हैं कि दोनों हमेशा साथ रहें लेकिन कुछ बातों में सुधार लाने के बाद ही, जब दोनों बाहर आएंगे तो परिवार के साथ बैठकर बात करेंगे. आखिर ये हमारे बेटे की जिंदगी और खुशी का सवाल है. हमारे लिए यही सबसे अहम बात है'.

ये भी पढ़ें- Salman Khan ने पड़ोसी पर लगाया था Defamation का आरोप, जानिए आज सुनवाई में क्या हुआ?

सलमान की वजह से सो नहीं पाईं मां

करण की मां ने सलमान की नाराजगी पर भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने बताया कि जब करण को सलमान ने फटकार लगाई तो वो रात भी सो नहीं पाई थीं. उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा खराब ये बात लगी कि उन्हें 'टॉक्सिक बॉयफ्रेंड' कहा गया. करण की मां कहती हैं कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और करण ने गेम सम्मान के साथ खेला है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement