Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 15 Finale Day 1: टॉप 6 से पहला एलिमिनेशन, Salman Khan ने कंटेस्टेंट्स की मांओं से करवाया ऐलान

Bigg Boss 15 Finale Day 1 Update: सलमान खान ने टॉप 6 में पहुंचे कंटेस्टेंट्स की मांओं से दिलचस्प टास्क करवाया.

Bigg Boss 15 Finale Day 1: टॉप 6 से पहला एलिमिनेशन, Salman Khan ने कंटेस्टेंट्स की मांओं से करवाया ऐलान

Bigg Boss 15

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिएलिटी शो बिग बॉस 15 का फिनाले शुरू हो चुका है जिसमें शो के विनर का फैसला हो जाएगा. इसके साथ ही शो से टॉप 6 में से पहला एलिमिनेशन भी हो चुका है. ग्रैंड फिनाले की शुरुआत हुई कंटेस्टेंट्स की मांओं से. सलमान खान ने करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, रश्मि देसाई और निशांत भट्ट की मांओं को बुलाकर उनसे पहले एलिमिनेशन का एनाउंसमेंट करवाया. टॉप 6 में से सबसे पहले रश्मि देसाई निकल गई हैं. वहीं, इसके बाद शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच जबरदस्त बवाल देखने को मिला है.

रश्मि देसाई हुईं बाहर

बिग बॉस 15 के फिनाले के पहले दिन सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के परिवार से मिलवाया. सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की माओं को स्टेज पर बुलाकर ऐलान करवाया कि टॉप 6 में पहला एलिमिनेशन किसका होगा? आज रश्मि देसाई शो से निकल गई हैं और अब घर में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट ही बचे हैं. रश्मि ने जाते-जाते साफ कर दिया कि वो शमिता को शो की विनर बनते हुए देखना चाहती हैं. अब देखना होगा कि बिग बॉस फिनाले के दूसरे और फाइनल डे पर कौन विनर बनने वाला है?

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

ये भी पढ़ें- VIDEO: Shehnaaz Gill को देखकर रो पड़े Salman Khan, पहली बार मुट्ठी खोल लगाया गले

ये भी पढ़ें- लड़के के सामने बैठ फूट-फूट कर रोती दिखाई दीं Urfi Javed, किसी ने लीक किया Private VIDEO?

तेजस्वी- शमिता की बहस

रश्मि देसाई के एलिमिनेशन के अलावा शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश की बहस भी शो की हाईलाइट्स में रही. राकेश बापट ने जब तेजस्वी के 'आंटी' वाले रिमार्क पर उनकी क्लास लगाई तो तेजस्वी सफाई देते-देते शमिता से लड़ पड़ीं. हालांकि, सलमान ने बाद में मामला सांभाला. इसके साथ ही शो पर करण और तेजस्वी को एक-दूसरे की फैमिली से एप्रूवल मिल गया है. शो पर बातों-बातों में ही करण-तेजस्वी अपनी शादी और बच्चों पर भी बात करते नजर आए. वहीं, कल यानी रविवार के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि शो के पांच सीजन्स के विनर बिग बॉस हाउस में एंट्री लेंगे और फाइनलिस्ट को एक खास ऑफर देंगे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement