Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Lata Mangeshkar के सम्मान में सजे बोर्ड पर बड़ी गलती, नाम के आगे लिखा श्रीमति

शिवाजी पार्क में लता जी के पार्थिव शरीर को रखने के लिए बनाई गई जगह पर एक बड़ा सा बोर्ड लगाया गया था. उसपर उनके नाम के आगे श्रीमति लिख दिया गया था.

Lata Mangeshkar के सम्मान में सजे बोर्ड पर बड़ी गलती, नाम के आगे लिखा श्रीमति

Lata mangeshkar written mrs on board

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Lata Mangeshkar ने 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांसें लीं. शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान एक बड़ी चूक देखने को मिली. दरअसल लता मंगेशकर के नाम के आगे गलती से श्रीमति लिख दिया गया. कई घंटों तक उनके नाम के आगे श्रीमति लिखा रहा. वहां हजारों की भीड़ मौजूद थी लेकिन किसी की नजर इस गलती पर नहीं पड़ी. काफी देर बाद जब इस बात पर ध्यान गया तो यह गलती ठीक की गई. 

शिवाजी पार्क में लता जी के पार्थिव शरीर को रखने के लिए बनाई गई जगह पर एक बड़ा सा बोर्ड लगाया गया था. उसपर फोटो के साथ लिखे उनके नाम के आगे श्रीमति लिख दिया गया था. बाद में इस गलती में सुधार किया गया और श्रीमति हटाकर उस पर भारतरत्न लिख दिया. हिंदू संस्कृति में श्रीमति उन महिलाओं के लिए लिखते हैं जो शादीशुदा होती हैं. यह सभी जानते हैं कि लता दीदी ने कभी शादी नहीं की. ऐसे में उनके अंतिम सफर के दौरान इतनी बड़ी चूक नहीं होनी चाहिए थी. 

भारत रत्न लता मंगेशकर को उनके भतीजे ने मुखाग्नि दी है. शिवाजी पार्क में पार्थिव शरीर को पीएम मोदी, शाहरुख खान, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. फिल्म, कला जगत, राजनीति और खेलों की दुनिया के दिग्गजों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान ने पत्नी गौरी के साथ श्रद्धांजलि दी. फूल चढ़ाने के बाद शाहरुख ने इबादत भी की थी, गौरी ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया था. पीएम नरेंद्र मोदी ने शिवाजी पार्क में सुर सम्राज्ञी के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर किया नम. भाई और परिवार के सदस्यों को दी सांत्वना. सेना के जवानों ने भारत रत्न को दी सलामी, मातमी धुन बजाया गया. भाई को सेना के अधिकारियों ने तिरंगा सौंप दिया है. पंडितों ने शुरू की मुखाग्नि से पहले की प्रक्रिया.

ये भी पढ़ें:

1- Lata Mangeshkar का आखिरी संदेश, अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

2- क्रिकेट की दीवानी थीं Lata Mangeshkar, कंगाली से जूझ रही BCCI की ऐसे की थी मदद

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement