एंटरटेनमेंट
टेलीविज़न का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 19 अब 24 अगस्त 2025 से शुरू होने वाला है जिसके प्रीमियर को लेके दर्शकों की एक्सटाइमेंट लेवल का कोई जवाब नहीं है शो की एक्साइटमेंट के साथ साथ सलमान ख़ान की भारी भरकम फीस की चर्चा भी सामने आई है . चलिऐजानते है सलमान कितनी फीस लेते है एक एपिसोड होस्ट करने की
Bigg Boss 19 दो दिन में शुरू हो रहा है. इस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इस बार भी Salman Khan बिग बॉस को होस्ट करने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि इस बार सलमान खान शो होस्ट करने के लिए भारी-भरकम फीस ले रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो जितने पैसे सलमान को बिग बॉस के लिए मिल रहे हैं वो सिकंदर के इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी ज्यादा है.
रिपोर्ट्स की मानें तो Bigg Boss 19 के एक एपिसोड के लिए सलमान खान 7 से 8 करोड़ रुपये लेने वाले हैं. सलमान हर शनिवार और रविवार को कंटेस्टेंट्स को उनके व्यवहार को लेकर फीडबैक देते नज़र आते हैं. ऐसे में अगर रिपोर्ट्स पक्की हैं तो सलमान एक महीने में 56 से 64 करोड़ रुपये बिग बॉस के मेकर्स से लेंगे. खबर है कि इस साल सलमान केवल तीन महीने ही शो को होस्ट करेंगे. इस हिसाब से पूरे शो के लिए उनकी फीस 168 से 192 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होगी. बता दें कि सलमान की फिल्म 'सिकंदर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 153 करोड़ की कमाई की थी. यानी सलमान सिकंदर के कलेक्शन से ज्यादा रुपये बिग बॉस से कमा लेंगे.
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान 2024 के टीवी के सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए थे. सलमान ने बिग बॉस 18 के हर महीने शो को होस्ट करने के लिए 60 करोड़ तक फीस ली थी, जिससे उनके पूरे सीजन की फीस 250 करोड़ तक पहुंच गई थी. बिग बॉस 19 में गेस्ट होस्ट्स की एंट्री की वजह से सलमान की इस सीजन की फीस थोड़ी हल्की है, लेकिन पिछले सीजन में उन्होंने भारी भरकम फीस वसूली है.
बिग बॉस 19 कुल पांच महीने चलेगा. पहले तीन महीने सलमान खान होस्ट करेंगे. उनके साथ फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर बतौर गेस्ट होस्ट शो से जुड़ सकते हैं. Bigg Boss 19 के एपिसोड पहले Jio Hotstar पर रिलीज़ होंगे, और लगभग डेढ़ घंटे बाद Colors TV पर टेलीकास्ट होंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से