Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Big Boss19: 'बिग बॉस' के घर में नजर आएंगे ये 18 कंटेस्टेंट, यहां देखें किसे मिली सलमान के घर में एंट्री

सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 19 जल्दी ही ऑन एयर होगा. अगर आपके मन में ये सवाल है कि शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे तो चलिए बता दें सलमान खान के घर में किन कंटेस्टेंट्स को एंट्री मिली है.

Big Boss19: 'बिग बॉस' के घर में नजर आएंगे ये 18 कंटेस्टेंट, यहां देखें किसे मिली सलमान के घर में एंट्री
Add DNA as a Preferred Source

सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन की कंफर्म लिस्ट सामने आ गई है. फैंस इस शो का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. लेकिन फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है. शो में कंफर्म कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नामों पर चर्चा हो रही थी. लेकिन अब 18 नाम कंफर्म हो गए हैं. शो में गौरव खन्ना से लेकर अमाल मलिक तक के नाम सामने आ चुके हैं. आइए जानते हैं सलमान खान के बिग बॉस 18 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स कौन हैं और इस बार इस शो में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे.

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों के मन में कई तरह की शंकाएं थीं. लेकिन अब ये शंका पूरी तरह से दूर हो गई है. क्योंकि शो की कन्फर्म लिस्ट सामने आ गई है. इस बार शो में अशनूर गौर, नेहल चुडासमा, नगमा मिराजकर, तानिया मित्तल, नटैला, नीलम गिरी, जीशान कादरी, गौरव खन्ना, बसीर अली, अभिषेक बजाज, अमल मलिक, मृदुल तिवारी, आवाज दरबार, शाहबाज बदेशा, प्रणीत मोरे, डिनो जेम्स, कुनिचका सदानंद और अतुल किशन जैसे नाम हैं.

'ये' दिग्गज अभिनेता भी होंगे शामिल

साथ ही, खबर ये भी है कि मशहूर बॉक्सर माइक टायसन भी सलमान खान के इस लोकप्रिय शो में एंट्री कर सकते हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके नाम का भी ज़िक्र है. साथ ही, शो की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर अभिनेता ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अगर ऐसा होता है, तो फैन्स वाकई खुश होंगे और शो के बाकी कंटेस्टेंट्स मुश्किल में पड़ जाएँगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्सर माइक टायसन इसमें हिस्सा लेते हैं या नहीं.

सलमान खान का लोकप्रिय शो बिग बॉस 19 कब और कहां देखें?

सलमान खान का लोकप्रिय शो एक लंबा सफर तय कर चुका है और सलमान खान अपने 19वें संस्करण के साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शो की कंटेस्टेंट लिस्ट अब सामने आ गई है. समझा जा रहा है कि इस बार सलमान खान का शो 3 की बजाय 5 महीने दिखाया जाएगा. आप इस शो को कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement