Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 19 से बाहर निकालने के लिए परिवार ने दिए 2 करोड़? Awez Darbar ने खुद बताया सारा सच

बिग बॉस 19 से बेघर हुए अवेज़ दरबार पर लगा 2 करोड़ रुपये देकर बाहर निकलने का आरोप. अवेज़ ने आरोपों को बकवास बताते हुए कहा कि वह घर में 50 लाख के लिए क्यों जाते, और उनके परिवार को भी इविक्शन से झटका लगा है.

Latest News
Bigg Boss 19 से बाहर निकालने के लिए परिवार ने दिए 2 करोड़? Awez Darbar ने खुद बताया सारा सच
Add DNA as a Preferred Source

'बिग बॉस 19' से अवेज़ दरबार के बेघर होने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. भले ही, उन्हें कम वोट्स के आधार पर बाहर किया गया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैल गई कि दरबार परिवार ने उन्हें शो से बाहर निकालने यानी इविक्शन के लिए 2 करोड़ रुपये की बड़ी राशि भरी है. ये आरोप इसलिए भी चौंकाने वाले थे क्योंकि अवेज़ की गर्लफ्रेंड पहले ही घर से बेघर हो चुकी थीं. इन सवालों और आरोपों को लेकर आखिरकार अवेज़ दरबार ने चुप्पी तोड़ी है और पूरे मामले की सच्चाई बताई है.

क्या 2 करोड़ देकर बाहर निकले आवेज?

मीडिया से खास बातचीत करते हुए अवेज़ दरबार ने इन आरोपों को पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया. उन्होंने इन बातों पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, "मैं यह सुनकर काफी अप्सेट हूं. मैं इसे कैसे एक्सप्लेन करूं यह समझ नहीं आ रहा है."
आवेज़ ने तर्कों के साथ इन अफवाहों को गलत बताते हुए कहा, "अगर मुझे बाहर निकलने के लिए 2 करोड़ रुपये देने होते, तो मैं 50 लाख के लिए घर के अंदर क्यों जाता? मतलब ये है कि इतना पैसा बर्बाद करने का क्या मतलब है, ये तो सोचो एक बार." उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के आरोप लगाना तर्कहीन है.

इविक्शन से परिवार है शॉक्ड, मैं फिर से खेलना चाहता हूं

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Awez Darbar (@awez_darbar)

घर के अंदर अपनी कमजोर परफॉर्मेंस को स्वीकार करते हुए अवेज़ ने कहा, "अगर मैंने मिस्टेक की भी है, तो मैं फिर से घर के अंदर जाऊंगा और उन्हें सुधारने की कोशिश करूंगा. मुझे किसी भी चीज़ का कोई डर नहीं है." उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कोई गलती की ही नहीं है, तो घर से बाहर निकलने के बाद डरेंगे क्यों?
अवेज़ ने खुलासा किया कि गौहर खान ने जब उन्हें रियलिटी चेक दिया था, तब भी घरवाले उनके बारे में बात कर रहे थे और उन्हें उकसा रहे थे कि वह जवाब दें. उन्होंने कहा कि वह अब खेल खेलना चाहते हैं, लेकिन समय निकल चुका है. रही बात उनके परिवार की, तो उनके घरवाले उनके अचानक हुए इविक्शन को लेकर काफी शॉक्ड थे.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: क्या Tanya Mittal हैं सबसे महंगी कंटेस्टेंट? जानिए किसे मिल रही कितनी फीस!

शो में रहे कमजोर प्लेयर, अब जल्द करेंगे निकाह

'बिग बॉस 19' में आवेज़ के खेल की बात करें तो वह शुरुआत से ही काफी कमजोर प्लेयर रहे थे. शो में लगातार न केवल होस्ट सलमान खान, बल्कि घरवाले भी उनके गेम प्लान को सबसे कमजोर कंटेस्टेंट में गिनते रहे. हालांकि, शो के दौरान एक खास बात हुई थी: अवेज और उनकी गर्लफ्रेंड नगमा ने शो में यह तय किया था कि वह दोनों जल्द ही निकाह करेंगे. अब शो से बाहर निकलने के बाद उनके फैंस को इस खुशखबरी का इंतजार है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement