Advertisement

'Kacha Badam' के सिंगर भुबन ने फाइव स्टार होटल में दी लाइव परफॉर्मेंस

पश्चिम बंगाल के कुरालजुरी गांव के रहने वाले भुबन पैसे कमाने के लिए मूंगफली बेचते हैं और उनका मूंगफली बेचने का अंदाज बहुत वायरल हुआ.

'Kacha Badam' के सिंगर भुबन ने फाइव स्टार होटल में दी लाइव परफॉर्मेंस

Kacha badam live performance

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट सेंसेशन Bhuvan Badyakar को कोलकाता में एक फाइव स्टार होटल में परफॉर्म करने का मौका मिला. जैसे ही उन्होंने अपना वायरल गाना गाया ऑडियंस ने उनके लिए खूब तालियां बजाईं. चमचमाती सितारों वाली जैकेट और जींस में भुबन बड़े ही अलग लग रहे थे. जिस तरह सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के लुक में उनके गाने पर डांस करते दिख रहे हैं उसी तरह इस बार भुबन को भी एक अलग लुक ट्राय करने को मिला. 

पश्चिम बंगाल के कुरालजुरी गांव के रहने वाले भुबन पैसे कमाने के लिए मूंगफली बेचते हैं और उनका मूंगफली बेचने का अंदाज इतना वायरल हुआ कि यह सोशल मीडिया पर एक अलग ही आग लगा दी. यह गाना न केवल सोशल मीडिया रील्स में सबकी पसंद बन चुका है बल्कि कई म्यूजिक वीडियो बनाने वाले भी भुबन को वीडियो के लिए अप्रोच कर रही हैं.

कुछ दिन पहले बाजेवाला रिकॉर्ड हरियाणवी ने भुबन के साथ वीडियो बनाया था. भुबन ने एक म्यूजिक कंपनी पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने वीडियो शूट करने के बाद उन्हें पैसे नहीं दिए लेकिन हाल ही में उनकी यह शिकायत भी दूर हो चुकी है. इस म्यूजिक कंपनी ने भुबन को पेमेंट कर दी है. भुबन इस गाने के रिलीज के बाद से स्टार बन चुके हैं. उन्हें मुंबई, दिल्ली और बांग्लादेश से ढेरों ऑफर आ रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें:

1- Toolsidas Junior Trailer Release: राजीव कपूर की आखिरी फिल्म, पिता और बेटे की इमोशनल कहानी

2- जब Baahubali की 'देवसेना' ने किया कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोलीं- एक्ट्रेस खुद फैसला लें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement