Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

शिल्पी राज का भोजपुरी गाना Beche Balamua Anar वायरल, देख चुके हैं 4 मिलियन लोग

शिल्पी के 'बेचे बलमुआ अनार' ने भी दूसरे गानों की तरह यूट्यूब पर अच्छे व्यू बटोर लिए हैं और अब भी गिनती जारी है.

शिल्पी राज का भोजपुरी गाना Beche Balamua Anar वायरल, देख चुके हैं 4 मिलियन लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी सिनेमा में अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली शिल्पी राज ने अपनी आवाज का जादू ऐसा बिखेरा है कि फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. हाल ही में उनका गाना 'बेचे बलमुआ अनार' रिलीज हुआ और यह दर्शकों को खूब पसंद आया. यह गाना दुनियाभर में धूम मचा रहा है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का रिलीज किया गया 'बेचे अनार बलमुआ' को अब तक 4 मिलियन यानी 40,03,162 से ज्यादा व्यूज और 35 हजार से  ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस गाने में भोजपुरी की सुपरहॉट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म किया है और बहुत ही जबर्दस्त काम किया है. माही की डांस स्किल्स देखकर फैन्स यूट्यूब पर कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं. शिल्पी राज अकेली ऐसी भोजपुरी सिंगर हैं जो यूट्यूब पर सभी बड़े भोजपुरी अभिनेता -अभिनेत्रियों और गायकों को टक्कर देती नजर आती हैं.

4 मिलियन से ज्यादा व्यूज

शिल्पी के 'बेचे बलमुआ अनार' ने भी दूसरे गानों की तरह यूट्यूब पर अच्छे व्यू बटोर लिए हैं और अब भी गिनती जारी है. शिल्पी राज की आवाज और माही की अदाएं भोजपुरी के दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं. निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि यह सब भोजपुरिया ऑडियंस का ही सपोर्ट है जो कि बेचे बलमुआ अनार को इतना सारा प्यार मिला रहा है. गाने को कुछ ही दिन में 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

क्या बोलीं माही

सॉन्ग को लेकर माही ने कहा कि यह मेरे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से पहला ही गाना है जिसे दर्शकों ने देखते ही देखते सर आंखों पर बैठा लिया है. शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने 'बेचे बलमुआ अनार' के वीडियो में माही के डांस मूव्स की भी खूब तारीफ हो रही है. इस गाने के वीडियो को बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है और वीडियो में माही के साथ साथी कलाकारों की केमिस्ट्री सुपर से ऊपर वाली है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement