Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bharti Singh ने बताया मां बनने के बाद कैसा है हाल, शेयर की फोटो

भारती सिंह काफी लंबे समय से बच्चे को लेकर चर्चा में थीं. वह टीवी पर कई बार अक्सर यह बोलती नजर आती थीं कि उन्हें बच्चा चाहिए.

Bharti Singh ने बताया मां बनने के बाद कैसा है हाल, शेयर की फोटो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कॉमेडी क्वीन Bharti Singh हाल ही में मां बनी हैं. उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है तो इन दिनों भारती पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर अपने बेटे का ख्याल रख रही हैं. इस बीच भारती ने बताया कि वह मां बनने के बाद कैसा महसूस कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. 

Bharti Singh ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें भारती की प्रेग्नेंसी के दिनों की है. इन तस्वीरों के साथ भारती ने लिखा,'सब बोलते थे कि जब तक बेबी अंदर टमी में है, तो मजे कर लो. बेबी बाहर आया, तो मजे खत्म. मैं उन सबको बोल दूं कि अब ज्यादा मजा आ रहा है. भारती की इस पोस्ट पर फैंस बड़े ही मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं कई लोगों ने तो भारती से बेटे की पहली झलक दिखाने को भी कहा.

 

 

बता दें कि भारती ने डिलीवरी के बाद खुद एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह बेटे की मां बनी हैं. उन्होंने एक और पोस्ट किया था, जो काफी चर्चा में रहा. भारती ने प्रेग्नेंसी के दौरान का एक फोटोशूट शेयर किया था, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. इस फोटोशूट को शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा- 'जो टमी में था, वो बाहर आ गया है. ये बेबी बॉय है. लव यू गणपति बप्पा मोरया'. भारती सिंह काफी लंबे समय से बच्चे को लेकर चर्चा में थीं. वह टीवी पर कई बार अक्सर यह बोलती नजर आती थीं कि उन्हें बच्चा चाहिए फाइनली उनका सपना पूरा हो गया है और वह अपना मदरहुड इंजॉय कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:

1- इंटरनेट पर छाया Govinda का नया गाना, मीका सिंह की आवाज पर किया धांसू डांस

2- Urfi Javed की रिवीलिंग ड्रेस देखकर हैरान हुए लोग, बोले- मम्मी से पूछा था?

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement