Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bharti Singh ने पपराजी को बनाया मामा, बताया कब मिलेगी खुशखबरी

जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं.

Bharti Singh ने पपराजी को बनाया मामा, बताया कब मिलेगी खुशखबरी

भारती सिंह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं. इस मौके पर वो सोशल मीडिया से लेकर काम तक के मामले में खूब एक्टिव बनी हुई हैं. इस बीच आए दिन पपराजी (Papparazzi) से भारती की दिलचस्प बातचीत आए दिन चर्चा में बनी रहती है. हाल ही में पपराजी से एक बार फिर से भारती ने कुछ ऐसी ही बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने पपराजी को अपने आने वाले बच्चे का मामा बना दिया है. इसके साथ ही ये भी खुलासा कर दिया है कि वो खुशखबरी आखिर दे कब रही हैं.

सवाल सुन चौंकी भारती

भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पपराजी से बात करती दिखाई दे रही हैं. ये वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि पपराजी भारती से सवाल करते हैं कि वो खुशखबरी कितने महीनों बाद देने वाली हैं? ये सुनकर भारती चौंक जाती हैं और कहती हैं कि 'दाई मां तो इधर ही हैं, बस अप्रैल में मिल जाएगी खुशखबरी. आप लोग आएंगे ना? आप सभी मामा हैं, बच्चे का स्वागत करने के लिए रेडी रहें'. यहां देखें वायरल हो रहा भारती का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- बहन Shamita के लिए एयरपोर्ट पर वोट मांगती दिखीं Shilpa Shetty

 

 

लड़का चाहिए या लड़की

इसके अलावा वीडियो में भारती, पपराजी से पूछती हैं कि वो क्या चाहते हैं लड़का या लड़की. इस पर उन्हें जवाब मिलता है 'लड़की'... ये सुनकर भारती खुश हो जाती हैं. बता दें कि भारती और हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. जिसके बाद उन्हें चारों तरफ से बधाइयां मिलती दिखाई दी थीं. वहीं, अब सभी को नन्हे मेहमान का इंतजार है.
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement