Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bhabiji Ghar Par Hai: खुशखबरी देने वाली हैं 'अंगूरी भाभी', जानें- क्या है विभूति नारायण से असली रिश्ता?

'भाबी जी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' अपने फैंस को बड़ी खबर देने जा रही हैं. इस बीच विभूति नारायण संग उनका असली रिश्ता भी सामने आया है.

Bhabiji Ghar Par Hai: खुशखबरी देने वाली हैं 'अंगूरी भाभी', जानें- क्या है विभूति नारायण से असली रिश्ता?

भाबी जी घर पर हैं

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'भाबी जी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hai) छोटे पर्दे का मशहूर कॉमेडी शो है जिसमें आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल जाते हैं. दर्शकों को जमकर हंसाने वाले इस शो से जुड़े हर एक्टर की शानदार फैन फॉलोइंग है. वहीं, अब इस शो के दर्शकों को 'अंगूरी भाभी' (Anguri Bhabhi) एक धमाकेदार सरप्राइज देने वाली हैं. इसके साथ ही विभूति नारायण (Vibuti Narayan) संग अंगूरी के असली रिश्ते पर भी खुलासा होने वाला है. इस पूरे मामले पर 'अंगूरी भाभी' का रोल को निभा रहीं एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे (Shubhangi Atre) ने खुलकर बात की है.

आने वाला है ये ट्विस्ट

दरअसल, 'भाबी जी घर पर हैं' पर दर्शकों को एक धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा है कि अपकमिंग एपिसोड में 'अंगूरी भाभी' प्रेग्नेंट होंगी और इसके अलावा विभूति नारायण को तब तगड़ा झटका लगेगा जब उन्हें पता चलेगा कि वो असल में वो अंगूरी के भाई हैं. आने वाले एपिसोड में अंगूरी भाभी अपने पति तिवारी जी को प्रेग्नेंसी की खबर बताएंगी और तिवारी खुशी से झूम उठेंगे. वहीं, अंगूरी की गोद भराई में उसके पिता भूरे लाल पहुंचेंगे और उन्हें विभूति के पास एक खास निशानी मिलेगी जिसे देखकर वो ऐलान कर देंगे कि विभूति उनके खोए हुए बेटे हैं यानी अंगूरी के भाई हैं.

ये भी पढ़ें- जब Ranbir Kapoor की Ex-गर्लफ्रेंड ने गुस्से में तोड़ दिया था कीमती अवॉर्ड, एक्टर ने सुनाया किस्सा

शुभांगी आत्रे ने किया खुलासा

इस पूरे ट्विस्ट के दौरान विभूति की हालत देखने लायक होगी. भूरे लाल बताएंगे कि विभूति का असली नाम जुट्टन था. इस बारे में 'अंगूरी भाभी' का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे ने बताया कि 'ये शो का सबसे मजेदार और पहेली नुमा सीक्वेंस है'. अब देखने वाली बात ये होगी कि की रिश्तों की ये गुत्थी कैसे सुलझेगी और इसकी वजह से शो के किरदारों क्या असर पड़ेगा.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement