Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bhabi Ji Ghar Par Hain में जल्द आएगी नई गोरी मेम, इस एक्ट्रेस से चल रही है बात

नेहा पेंडसे ने पिछले साल 'भाभी जी घर पर हैं' शो जॉइन किया था लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह शो से दूरी बनाने की सोच रही हैं.

Bhabi Ji Ghar Par Hain में जल्द आएगी नई गोरी मेम, इस एक्ट्रेस से चल रही है बात

Flora Saini

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पॉपुलर शो Bhabi Ji Ghar Par Hain में बहुत जल्द बड़ा बदलाव आने वाला है. अनीता भाभी का रोल करने वाली Nehha Pendse शो छोड़ रही हैं और नई अनीता भाभी की एंट्री होने वाली है. खबर है कि Flora Saini नई अनीता भाभी यानी कि गोरी मेम के रोल में नजर आ सकती हैं.

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फ्लोरा सैनी को अनीता भाभी के रोल के लिए अप्रोच किया है. हालांकि बात अभी तक पक्की नहीं हुई है. फ्लोरा की तरफ से जवाब आना बाकी है. बता दें कि नेहा पेंडसे से पहले सौम्या टंडन अनीता भाभी का रोल कर रही थीं. जब उन्होंने शो छोड़ा था तब भी फ्लोरा से ही बात की गई थी लेकिन डील फाइनल नहीं हुई. फ्लोरा नहीं मानीं तो नेहा से बात की गई और वह राजी हो गईं.

नेहा पेंडसे ने पिछले साल 'भाभी जी घर पर हैं' शो जॉइन किया था लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह शो से दूरी बनाने की सोच रही हैं. बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा पेंडसे को ट्रैवलिंग की वजह से बहुत दिक्कत हो रही है जिसके चलते उन्होंने शो छोड़ने का मन बना लिया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि नेहा को घर से शो के सेट तक पहुंचने में कई घंटों का सफर करना पड़ता है जिससे उनकी हेल्थ पर असर पड़ रहा है. इसलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Flora Saini (@florasaini)

 

कौन हैं फ्लोरा सैनी ?

फ्लोरा सैनी, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' में चुड़ैल के रोल में थीं. इसके अलावा वह 'दबंग 2' और 'बेगम जान' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा फ्लोरा ने वेब सीरीज 'गंदी बात' को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस सीरीज में उन्होंने इंटिमेट सीन दे कर सबकी अटेंशन पाई थी.

ये भी पढ़ें:

1- गिरफ्तार हुईं 'बबीता जी' Munmun Dutta, चार घंटे पूछताछ के बाद मिली जमानत

2- Kapil Sharma से नाराज हैं Akshay Kumar, पीएम मोदी से है कनेक्शन !

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement