Advertisement

Bhabi Ji Ghar Par Hain: कभी 'अम्माजी' के पास नहीं थे खाने तक के पैसे, 3 रुपये की शिकंजी पीकर करती थीं गुजारा

Bhabi Ji Ghar Par Hain में 'अम्माजी' का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली Soma Rathod ने अपने संघर्षों के दौर को लेकर बात की है.

Latest News
Bhabi Ji Ghar Par Hain: कभी 'अम्माजी' के पास नहीं थे खाने तक के पैसे, 3 रुपये की शिकंजी पीकर करती थीं गुजारा

सोमा राठौर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के मशहूर फैमिली कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' (Bhabi Ji Ghar Par Hain) में नजर आने वाले हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है. वहीं, इस शो पर 'अम्माजी' (Ammaji) का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस सोमा राठौड़ (Soma Rathod) भी दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं. सोमा, 'मनमोहन तिवारी' की मां बनकर आज खूब मशहूर हो चुकी हैं लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं थे. वो दिनों तक उन्होंने लगातार सिर्फ 3 रुपये की शिकंजी पीकर ही गुजारा किया है. हाल ही में सोमा ने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर पर खुलकर बात की है.

पूरे दिन बिना खाए...

सोमा ने बताया कि किस तरह आर्थिक तंगी के हालातों में खुद भूखी रहकर वो काम की तालश में भटका करती थीं. इसके अलावा उन्हें कई बार बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा. उन्होंने हाल ही में दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा- 'शुरुआती दिन बहुत मुश्किल थे जब मैं घर से निकलती थी मेरे पास 100 रुपये होते थे. अब उस पैसे से या तो खाना खा सकती थी या ट्रैवल कर सकती थी. मैं आमतौर पर बोरीवली से अंधेरी की लोकल ट्रेन लेती थी, 3 रुपये नींबू पानी पर खर्च करती थी, उसे पीती थी और पूरे अंधेरी में फोटोशूट्स, ऑडीशन और मीटिंग्स के लिए भटकती रहती थी. फिर 7-8 बजे के आस-पास अंधेरी स्टेशन से 3 रुपये का नींबू पानी पीती थी और रात में जब घर पहुंचती थी तब खाना खाती थी'.

 

 

ये भी पढ़ें- Plus size मॉडल से मांगता था ज्यादा पैसे, फोटोग्राफर की आई शामत

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस Raashii Khanna ने बयां किया ट्रोलिंग का दर्द, लोग बुलाते थे- गैस टैंकर

बॉडी शेमिंग की शिकार हुईं सोमा

सोमा ने बताया कि पहले तो उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा. सोमा ने बताया- 'अक्सर लोग मुझसे कहते थे कि वो किसी ऐसे को खोज रहे हैं जो स्लिम हो और मैं बहुत मोटी हूं. यही नहीं कभी मुझसे ये भी कहा गया कि मैं उतनी मोटी नहीं हूं जितनी उनके रोल के लिए फिट हो सकूं. ऐसे में ज्यादातर काम मिलने के लिए ना तो मैं पतली थी और ना ही मैं मोटी.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement