Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bhabi Ji Ghar Par Hai: Neha Pendse ने भी छोड़ा शो? अब नई 'अनीता भाभी' की तलाश

Neha Pendse के Bhabi Ji Ghar Par Hai छोड़ने की अफवाहों के बीच फैंस निराश नजर आ रहे हैं.

Latest News
Bhabi Ji Ghar Par Hai: Neha Pendse ने भी छोड़ा शो? अब नई 'अनीता भाभी' की तलाश

Neha Pendse 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' (Bhabi Ji Ghar Par Hai) सालों से दर्शकों की पसंद बना हुआ है. इस शो पर नजर आने वाले हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग हैं. वहीं, शो पर 'अनीता भाभी' (Anita Bhabhi) का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Neha Pendse) भी जबरदस्त स्टारडम इंजॉय करती हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ही ये शो 'नई अनीता भाभी' के तौर पर ज्वाइन किया था. वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नेहा पेंडसे ने भी ये शो छोड़ दिया है और अब ऐसे में मेकर्स नई अनीता भाभी की तलाश में जुटे हुए हैं.

आएंगी नई 'अनीता भाभी'?

'भाबी जी घर पर हैं' में पहले अनीता भाभी के किरदार में सौम्या टंडन नजर आ रही थीं लेकिन उन्होंने ये शो छोड़ दिया था. इसके बाद साल 2020 में इस रोल को एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने निभाने का ऐलान किया था. वहीं, अब ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स के सामने एक बार फिर नई अनीता भाभी को खोजने की चुनौती आ चुकी है. अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा पेंडसे इस शो को अलविदा कह सकती हैं. मेकर्स अब एक बार फिर ऐसी एक्ट्रेस की तलाश में जुटे हैं जो नेहा को रिप्लेस करके अनीता भाभी के रोल में फिट बैठ सके.

ये भी पढ़ें- Shamita Shetty ने तोड़ी राज कुंद्रा विवाद पर चुप्पी, बोलीं- दुख है शिल्पा के साथ नहीं थी 

ये भी पढ़ें- मां की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए Arjun Kapoor, बोले- आपके बिना अधूरा हूं

'अंगूरी भाभी' भी बदली

हालांकि, अभी तक इस मामले में ना तो एक्ट्रेस की ओर से कोई स्टेटमेंट आया है और ना ही मेकर्स ने कुछ कहा है. ऐसे में इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं की जा सकती है. बता दें 'अनीता भाभी' के अलावा शो पर 'अंगूरी भाभी' किरदार की भी एक्ट्रेस बदल चुकी हैं. पहले इस किरदार में शिल्पा शिंदे नजर आती हैं लेकिन बाद मे ये रोल शुभंगी अत्रे को मिला और अब वो इस किरदार के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी हैं.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement