Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sawan Special Songs: सावन में सुने बॉलीवुड के फेमस शिव जी सॉन्ग, सोशल मीडिया और स्टेटस के लिए रहेंगे बेस्ट

Sawan Special Songs List: सावन में चारों तरफ भक्ति का माहौल होता है. हर कोई शिव जी को मनाने में लगा रहता है. सावन में लोग शिव जी के भजन और गाने सुनना पसंद करते हैं. आप सावन में बॉलीवुड के इन फेमस शिव जी के गाने सुन सकते हैं.

Latest News
Sawan Special Songs: सावन में सुने बॉलीवुड के फेमस शिव जी सॉन्ग, सोशल मीडिया और स्टेटस के लिए रहेंगे बेस्ट

Sawan Special Playlist

Add DNA as a Preferred Source

Shiv Ji Songs: सावन में मंदिरों से लेकर सोशल मीडिया तक पर भक्ति छाई हुई है. लोग मंदिर में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना कर रहे हैं. वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर भगवान जी की फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं. सोशल मीडिया और स्टोरी पर शेयर करने के लिए आप शिव जी का अच्छा सा गाना देख रहे हैं तो आप स्टोरी और स्टेटस में बॉलीवुड के इन गानों को शेयर कर सकते हैं. सावन में सुनने के लिए शिव जी के यह गाने बहुत ही अच्छे हैं आप इन्हे अपनी सावन की म्यूजिक प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

सावन में सुने शिव जी के ये 5 बॉलीवुड के गाने

भोले ओ भोले, याराना

शिव जी का भोले ओ भोले गाना काफी पुराना है. यह याराना फिल्म का गाना है. इस गाने में अमिताभ बच्चन और अमजद खान को दिखाया गया है.

जय जय शिव शंकर, आप की कसम

फिल्म आप की कसम का हिट गाना जय जय शिव शंकर बहुत ही अच्छा है. यह भगवान शिव जी का गाना है इसे आप सावन में सुनें. इस गाने में राजेश खन्ना और मुमताज लीड रोल में हैं.

कौन है वो कौन है, बाहुबली

बाहुबली मूवी का कौन है वो कौन है गाना काफी अच्छा है. यह गाना बाहुबली फिल्म आने के समय पर काफी लोकप्रिय हुआ था.

बोलो हर हर, शिवाय

बोलो हर हर सॉन्ग शिवाय मूवी के हिट गानों में से एक है. यह अजय देवगन पर फिल्माया गया है. शिव भक्त इस सुपरहिट गाने को सुन सकते हैं.

नमो नमो जय शंकरा, केदारनाथ

केदारनाथ मूवी का नमो नमो जय शंकरा गाना काफी प्रसिद्ध है. मूवी आने के बाद से लेकर अब तक यह गाना खूब चल रहा है. इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने लीड रोल किया है. आप शिव जी के इन सॉन्ग को सुन सकते हैं और स्टोरी पर शेयर कर सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement