Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

बंगाली एक्ट्रेस Bidisha De Majumdar ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

Bengali एक्ट्रेस Bidisha De Majumdar ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वो अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गई हैं.

Latest News
बंगाली एक्ट्रेस Bidisha De Majumdar ने की आत्महत्या,  सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बांग्ला सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Bidisha De Majumdar Suicide) कर ली है. 21 वर्षीय इस एक्ट्रेस का शव उनके फ्लैट में पंखे से लटकता हुआ पाया गया है. वहीं, बिदिशा के निधन की खबर बंगाली इंडस्ट्री के लिए बड़ा सदमा लेकर आई है. वहीं, वो अपने पीछे एक दर्दनाक सुसाइड नोट भी छोड़ गई हैं. बिदिशा के दोस्तों ने बताया है कि किस तरह उन्हें प्यार में धोखा मिला था. बिदिशा की मौत की खबर सुनकर परिवार वाले यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बिदिशा ने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के बलपर अलग पहचान बनाई थी. वो कई बड़े ब्रैंड्स के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं. बिदिशा डे मजूमदार नगर बाजार में रेंट पर एक फ्लैट में रहती थीं. इसी घर में उनका शव पंखे पर लटकता हुआ पाया गया. इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. एक्ट्रेस कुछ महीने पहले ही नगर बाजार में रहने के लिए आई थीं.

 

Bidisha De Majumdar

 

ये भी पढ़ें- Delhi: प्रेमिका का रिश्ता तय होने पर भड़का सनकी प्रेमी, पहले लड़की का सिर फोड़ा फिर कर ली आत्महत्या

ये भी पढ़ें- इस महिला को पसंद का नहीं मिला ब्लाउज तो कर ली आत्महत्या, जानें पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बिदिश अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ गई हैं जिसमें उन्होंने लिखा है कि किस तरह वो कैंसर से ग्रसित थीं और परेशान हो गई थीं. वहीं, दोस्तों ने बताया कि कैंसर की बात झूठी है बिदिशा का बॉयफ्रेंड उन्हें धोखा दे रहा था. प्यार में मिले धोखे की वजह से वो काफी समय से डिप्रेशन का सामना कर रही थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement