Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: 500 के नोट बांट रही थीं Neha Kakkar, बेकाबू हो गए भिखारी

पैसे देखकर वहां हंगामा हो गया. पहले नेहा संभालने की कोशिश करती रहीं लेकिन लोग रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे.

VIDEO: 500 के नोट बांट रही थीं Neha Kakkar, बेकाबू हो गए भिखारी

Neha kakkar beggars video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कई बार होता है कि आप अच्छी नियत से कोई काम शुरू करते हैं लेकिन खुद ही मुसीबत में पड़ जाते हैं. कुछ समय पहले Neha Kakkar के साथ ऐसा ही हुआ. नेहा ने गाड़ी का शीशा नीचे कर भिखारियों को पैसे देने की सोची तो ऐसी भीड़ और अफरा-तफरी मच गई कि वह बुरी तरह घबरा गईं. 

मांगने वाले हाथ बढ़ा-बढ़ा कर नेहा के हाथ से पैसे लेने की कोशिश कर रहे थे. वीडियो में आप देखेंगे कि नेहा आराम से गाड़ी के शीशा नीचे करती हैं उनके हाथ में 500-500 के नोट थे वह एक-एक करके मांगने वालों को नोट देने की सोच रही थीं लेकिन पैसे देखकर वहां हंगामा ही हो गया. पहले नेहा संभालने की कोशिश करती रहीं लेकिन लोग रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे. आखिर में नेहा गाड़ी में दूसरी तरफ बैठ जाती हैं और एक शख्स आकर उन्हें शीशा ऊपर करने को कहता है और भिखारियों को दूर भगाता है.

नेहा की यह वीडियो साल 2021 की है और एक बार फिर सोशल मीडिया पर चल रहा है. इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोग नेहा के सपोर्ट में लिख रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

अकील ने लिखा, दिए तो दिखावा नहीं दिए तो भी सुनना पड़ता है. मनप्रीत ने लिखा, आंटी जी इतनी ओवर एक्टिंग करने की क्या जरूरत थी. कृतिका ने लिखा, कम से कम शो ऑफ में तो दिए. लोकेंद्र ने लिखा, अब नेहा फिर रोएगी मैं गरीब हूं. वरुण गर्ग ने लिखा, पैसों की जगह पर कपड़े या खाना देती तो अच्छा होता.

ये भी पढ़ें:

1- VIDEO: Pushpa एक्ट्रेस Rashmika Mandanna से बच्चे मांगने लगे पैसे, रिएक्शन पर उठ रहे सवाल

2- आप पागल तो नहीं हो गए? ट्रोल के इस सवाल पर अभिनेता Dharmendra ने दिया शानदार जवाब

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement