Advertisement

Bappi Lahiri के निधन पर यकीन नहीं कर पा रहा बेटा बप्पा, बोले- कानों में गूंज रही है आवाज

Bappi Lahiri के निधन पर उनके बेटे ने Bappa Lahiri ने इमोशनल इंटरव्यू के दौरान जज्बात बयां किए हैं.

Latest News
Bappi Lahiri के निधन पर यकीन नहीं कर पा रहा बेटा बप्पा, बोले- कानों में गूंज रही है आवाज

bappi lahiri death

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिग्गज सिंगर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri ) सभी को गहरा सदमा देकर 15 फरवरी 2022 को दुनिया से अलविदा कह गए. उनके निधन एक हफ्ता गुजरा है लेकिन इस सदमे से अभी तक ना तो फैंस उबर पाए हैं और ना ही उनका परिवार. कई लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें याद करते नजर आ रहे हैं. वहीं, हाल ही में उनके बेटे बप्पा लहरी (Bappa Lahiri) ने पिता को खोने का गम शेयर किया है. उन्होंने बप्पी दा से जुड़ी कई इमोशनल कर देने वाली यादें भी साझा की हैं. बप्पा ने बताया कि इस मुश्किल वक्त में परिवार कैसे संभल रहा है.

नहीं हो रहा यकीन

बप्पा अभी तक सदमे में हैं और पिता के दुनिया छोड़कर चले जाने की खबर पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं.बप्पी लहरी के निधन को लेकर बेटे बप्पा ने ईटाइम्स से बात की है. उन्होंने कहा कि पिता की आवाज आज तक उनके कानों में गूंज रही है. बप्पा ने अपने पिता को याद करते हुए कहा- 'कोलकाता के एक युवा लड़के ने पूरी तरह से अपनी प्रतिभा पर भरोसा करके एक संगीत साम्राज्य बनाया. उन्होंने कहा कि कई सफल अभिनेताओं के करियर में बप्पी दा का योगदान बहुत बड़ा है. डैड एक संगीतकार या गायक से बढ़कर थे. कुली से लेकर रिक्शावाले तक, हर एक इंसान से उनका जुड़ाव था'.

ये भी पढ़ें- Ankita Lokhande ने पति संग ली टीवी शो में ली एंट्री, 'स्मार्ट जोड़ी' का प्रोमो वायरल

ये भी पढ़ें- सालों बाद साथ 'घुड़चढ़ी' में दिखेंगे Sanjay Dutt- रवीना टंडन, जानें फिल्म से जुड़ी डिटेल

अचानक बिगड़ी थी तबीयत

बप्पी लहरी एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और 3 महीने से भी ज्यादा वक्त तक अस्पताल में भर्ती थे. बप्पा ने बताया कि 'हर बार जब मैं डैड को कॉल करता था तो वह कहते कि उन्हें वापस घर जाना है. वह कहते रहते- घर चलो, घर चलो.  14 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी लेकिन 15 फरवरी की शाम को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और रात को उनके दिल ने धड़कना बंद कर दिया.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement