एंटरटेनमेंट
अंतिम संस्कार में रीमा लहरी, गोविंद बंसल घर परिवार के सदस्यों के अलावा शक्ति कपूर, मीका सिंह,विंदू दारा सिंह,रूपाली गांगुली, भूषण कुमार पहुंचे.
डीएनए हिंदी: पंच तत्व में विलीन हुई बप्पी दा. उनका निधन 16 फरवरी बुधवार को हुआ था लेकिन उसी दिन अंतिम संस्कार इसलिए नहीं हो सका क्योंकि उनका बेटा अमेरिका में था. वह बुधवार रात मुंबई पहुंचा इसलिए गुरुवार यानी कि 17 फरवरी को उन्हें मुखाग्नी दी गई.
बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां रॉक स्टार बप्पी दा को विदा करने आईं. इनमें विद्या बालन, भूषण कुमार, मीका सिंह, विंदू दारा सिंह, शक्ति कपूर शामिल थे. इनके अलावा सिंगर उदित नारायण, शान, अभिजीत भट्टाचार्य दिवंगत बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि देने विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे. वे कल बप्पी दा के घर उनके परिवार से मिलने भी गए थे. सुनील पाल भी लीजेंड्री सिंगर को अलविदा कहने पहुंचे.
बप्पी दा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
महान गायक-संगीतकार बप्पी लहरी की अंतिम यात्रा के दौरान उनके दोस्त, परिवार और फैन्स उन्हें सम्मान देने के लिए पहुंचे. साफ देखा जा सकता है को लोग फूलों से सजे ट्रक के पीछे-पीछे चल रहे थे. बप्पी दा के प्रति प्यार और सम्मान दिखाने का यह मौका कोई कैसे गंवा सकता था.
मिली जानकारी के मुताबिक, लहरी करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे. हालांकि बीते सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. इसके बाद मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें फिर अस्पताल लाया गया. हालांकि बीती रात (15 फरवरी) ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (Obstructive Sleep Apnea) के चलते उनका निधन हो गया.
क्या है ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया?
बता दें कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) सबसे सामान्य नींद विकारों में से एक है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें सोते समय आपकी सांस कुछ देर के लिए रुक जाती है. इस दौरान शरीर को पूरी ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, सांस टूटने से आंख खुलती है और उठते ही तेजी से हंफनी होने लगती है.
ये भी पढ़ें:
1- Disco King: पांच पीढ़ियों की आवाज थे बप्पी दा, मिथुन चक्रवर्ती के लिए कही थी यह खास बात
2- सिर्फ सोना ही नहीं Bappi Lahiri को गाड़ियों का भी था शौक, जानिए कितने करोड़ थी नेटवर्थ