Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Badhaai Do का First Look रिलीज, क्या सीक्रेट छुपा रहे हैं Rajkummar और Bhumi?

Rajkummar Rao और Bhumi Pednekar की अपकमिंग फिल्म Badhaai Do

Badhaai Do का First Look रिलीज, क्या सीक्रेट छुपा रहे हैं Rajkummar और Bhumi?

बधाई दो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इस बीच राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की अपकमिंग फिल्म 'बधाई दो' (Badhaai Do) सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म का फर्स्ट लुक (First Look) रिलीज हो गया है जिसमें राजकुमार और भूमि काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. इस फिल्म के पोस्टर को देखें तो दोनों सुपरस्टार कोई राज छुपाते नजर आए रहे हैं. 'बधाई दो' के पहले पोस्टर के साथ फिल्म से जुड़ी कई और डीटेल्स भी सामने आई है.

रिलीज हुआ फर्स्ट लुक

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बधाई दो का पोस्टर शेयर किया है. जिसमें दोनों ही काफी अलक लुक में दिखाई दे रहे हैं. ऊपर से दो दोनों ने ही दुल्हा-दुल्हन के आउटफिट पहने हुए हैं और उनके बाकी के कपड़े कुछ अलग ही है. राजकुमार राव ने दूल्हे वाली पगड़ी के साथ पुलिस यूनिफॉर्म पहन रखी है और भूमि ने लाल चुनरी के साथ नीले रंग की जर्सी पहनी हुई है. इसके अलावा दोनों ही अपने हाथ से एक-दूसरे के मुंह को छुपाया हुआ है. यहां देखें वायरल हो रहा ये फर्स्ट लुक-

ये भी पढ़ें- दुश्मनी नहीं मामा-भांजे का प्यार, Govinda ने Krushna के लिए वैष्णो देवी से मांगी थी खास मन्नत

 

 

सामने आई डीटेल्स

इस पोस्टर के साथ शेयर करते हुए बताया गया है कि फिल्म 'बधाई दो' का ट्रेलर आज यानी 25 जनवरी को रिलीज होने वाला है. फिल्म का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है. ये फिल्म 11 फरवरी को रिलीज होने वाली है. वहीं, देखना होगा की इन दो सुपरस्टार्स की जोड़ी क्या रंग लाती है क्योंकि ये दोनों स्क्रीन पर पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement