एंटरटेनमेंट
सहदेव ने 'बचपन का प्यार' गाने से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था. वीडियो में वह स्कूल की नीली शर्ट पहने गाना गाते हुए वायरल हुए थे.
डीएनए हिंदीः 'बचपन का प्यार' गाने (Bachpan Ka Pyar Song) गाने के जरिए देशभर में सुर्खियां बंटोरने वाले छत्तीसगढ़ के युवा कलाकार सहदेव दिर्दो अब स्वस्थ हो चुके हैं. सहदेव दिर्दों कुछ समय में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे. अब सहदेव ने एक वीडियो अपडेट के जरिए अपने ठीक होने की जानकारी शेयर की है.
आपको बता दें कि सहदेव ने 'बचपन का प्यार' गाने से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था. वीडियो में वह स्कूल की नीली शर्ट पहने गाना गाते हुए वायरल हुए थे. गाना वायरल होने के बाद रैपर बादशाह ने उनके साथ वीडियो शूट किया था. उनके इस गाने पर 6.7 मिलियन से अधिक लाइक हैं.
सहदेव ने वीडियो में क्या कहा
17 सेकेंड के वीडियो ने सहदेव ने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी. उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों की प्रार्थनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया. इसके अलावा उन्होंने अपने वीडियो में हेल्थकेयर स्टाफ का भी शुक्रिया किया है.
कब हुआ था हादसा
आपको बता दें कि सहदेव कुछ दिन पहले सड़क हादसे का शिकार हो गए थे. वो सुकमा में मोटरसाइकिल से गिर गए थे, जिस वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी. हादसे के बाद सहदेव को सुकमा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था लेकिन बाद में उन्हें बेहतर इलाज और सुविधाओं के लिए रायपुर शिफ्ट किया गया.