Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bachchhan Paandey Trailer: फिल्म बनाने के चक्कर में फंसी कृति सेनन, अक्षय कुमार का खूंखार गैंगस्टर अवतार

Bachchhan Paandey का धमाकेदार Trailer रिलीज हो गया है और इस फिल्म में Akshay Kumar का गैंगस्टर अवतार देखकर फैंस हैरान रह गए हैं.

Latest News
Bachchhan Paandey Trailer: फिल्म बनाने के चक्कर में फंसी कृति सेनन, अक्षय कुमार का खूंखार गैंगस्टर अवतार

बच्चन पांडे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कुछ रिलीज के लिए भी तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में अक्षय कुमार, कृति सेनन और अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchhan Paandey) सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें अक्षय एक खूंखार गैंगस्टर के रोल में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, कृति सेनन एक फिल्म बनाने के चक्कर में बुरी तरह फंस गई हैं और साथ में फंसे हैं अरशद. क्राइम ड्रामा जॉनर की इस फिल्म में जमकर कॉमेडी भी देखने को मिल रही है.

बच्चन पांडे का ट्रेलर

'बच्चन पांडे' में कई शानदार एक्टर्स हैं और इसकी स्टार कास्ट का इंट्रोडक्शन देते दिखाई दे रहे हैं एक्टर अरशद वारसी. ट्रेलर की शुरुआत होती है कृति सेनन के फिल्म बनाने के जुनून से. कृति, बच्चन पांडे पर फिल्म बनाना चाहती हैं. बच्चन पांडे एक खूंखार गैंगस्टर है जिसकी पत्थर की आंख के साथ-साथ दिल भी पत्थर का है. वहीं, ट्रेलर में दिखाया गया है कि बच्चन पांडे किस तरह लोगों का बेरहमी से मर्डर कर देता है और उसके ऐसा करने के पीछे कोई इमोशनल कहानी नहीं बल्कि उसे ऐसा करने में मजा आता है. यहां देखें बच्चन पांडे का ट्रेलर-

 

 

ये भी पढ़ें- अजय देवगन ने दिखाई Drishyam 2 की पहली झलक, विजय फिर बचा पाएगा अपना परिवार?

ये भी पढ़ें- पति ने 500 रुपए में बेचा, डॉन का मिला साथ, जानिए Gangubai Kathiawadi की कहानी

फिल्म से जुड़ी डिटेल

बच्चन पांडे में क्राइम ड्रामा के साथ-साथ कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है. यानी ये फिल्म फुल ऑन एंटरटेंनमेंट से भरी होने वाली है. अक्षय, कृति और अरशद के आलावा फिल्म में जैकलिन फर्नांडिस, पंकज त्रिपाठी,  संजय मिश्रा और प्रतीक बब्बर अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी (Farhad Samji) ने किया है. इसके अलावा अक्षय कुमार की ये फिल्म को 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म से न सिर्फ फैंस को बल्कि मेकर्स को भी काफी उम्मीदें हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement