एंटरटेनमेंट
Bachchan Pandey के सेट पर उस वक्त आग लग गई जब Akshay Kumar और Kriti Sanon शूट कर रहे थे.
डीएनए हिंदी: इन दिनों कई बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई रिलीज के लिए तैयार हैं और कईयों की शूटिंग चल रही है. वहीं, इस बीच अक्षय कुमार (Akshay Kumar), जैकलिन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) के शूट से आ रही खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सेट पर आग लग गई है और सेट्स पर अक्षय और कृति मौजूद थे. हालांकि, राहत की खबर ये है कि किसी को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है.
फिल्म के सेट पर लगी आग
अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलिन फर्नांडिस की आने वाली फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और फिल्म रिलीज के करीब है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म से जुड़ा कुछ पैचवर्क बाकी है. न्यूज ट्रैक की एक रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार और कृति सेनन फिल्म के लिए एक पैचवर्क से जुड़ी शूटिंग कर रहे थे. शूट के दौरान फिल्म के सेट पर आग लग गई लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया.
फिल्म से जुड़ी डीटेल्स
बात करें फिल्म 'बच्चन पांडे' की तो मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय का किरदार काफी अलग होने वाला है. फिल्म में उनका किरदार अवधी के टच वाली हिंदी बोलता नजर आएगा. इसके लिए उन्होंने सेट पर ही फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्ट से ट्रेनिंग ली है.'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार गैंगस्टर बच्चन पांडे के रोल में हैं. वहीं, कृति सेनन पत्रकार बनी हैं जो उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने की कोशिश करती नजर आएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म साउथ की फिल्म 'जिगरथंडा' का रीमेक है. बता दें कि बच्चन पांडे 4 मार्च 2022 को रिलीज होने वाली है.