Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

KBC के मंच पर रैपर ने बताया कैसे बने वे Baadshah?

रैपर ने बताया, 'शुरुआत में मेरा एक नाम 'कूल इक्वल' था, जो मेरी ई-मेल आईडी थी लेकिन मैं इसे बदलकर एक नया नाम रखना चाहता था.

KBC के मंच पर रैपर ने बताया कैसे बने वे Baadshah?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः रैपर बादशाह (Baadshah) ने 'कौन बनेगा करोड़पति 13' (Kaun Banega Crorepati 13) में अपने स्टेज नेम के पीछे की कहानी का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनका नाम 'बादशाह' कैसे पड़ा

'शानदार शुक्रिया' में नजर आएंगे बादशाह 

दरअसल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' अब सीजन के समापन पर पहुंच गया है. शो में हर रोज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां हॉटसीट पर दिखाई देंगी. इस दौरान 'शानदार शुक्रिया' एपिसोड के लिए नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के साथ रैपर बादशाह भी दिखाई देने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt ने तोड़े COVID प्रोटोकॉल, Karan Johar ने पार्टी पर दी सफाई

क्यों कहा जाता है बादशाह? 

वहीं एक बातचीत के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बादशाह से पूछा कि उनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया (Aditya Prateek Singh Sisodia) है फिर उन्हें बादशाह क्यों कहा जाता है?

रैपर ने किया खुलासा

इसके पीछे के कारण का खुलासा करते हुए रैपर ने बताया, 'शुरुआत में मेरा एक नाम 'कूल इक्वल' था, जो मेरी ई-मेल आईडी थी, फिर मैंने इसे अपने मंच के नाम के रूप में इस्तेमाल किया लेकिन मैं इसे बदलकर एक नया नाम रखना चाहता था. मैं शाहरुख सर (शाहरुख खान) का बहुत बड़ा फैन हूं और उस समय के आसपास उनकी फिल्म 'बादशाह' (1999) रिलीज हुई थी तब से मेरा नाम 'बादशाह' है.'

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor ने सबके सामने Alia Bhatt को छेड़ा, पूछा R से क्या है कनेक्शन?

बिग बी को मिला नया नाम

इसके बाद बिग बी ने बादशाह से एक और सवाल पूछ डाला. उन्होंने कहा कि अगर वह रैपर होते तो उनके स्टेज का नाम क्या होता? इस पर बादशाह ने कहा, 'एबी बेबी'

(इनपुट- आईएएनएस)

    Advertisement
    Advertisement

    Advertisement