Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Neeraj Chopra का रोल निभाना चाहते हैं Ayushmann Khurrana, इन एक्टर्स से करना होगा मुकाबला!

फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के प्रमोशन के दौरान आयुष्मान खुराना ने जैवलिन के जादूगर Neeraj Chopra रोल निभाने की इच्छा जाहिर की.

Neeraj Chopra का रोल निभाना चाहते हैं Ayushmann Khurrana, इन एक्टर्स से करना होगा मुकाबला!

नीरज चोपड़ा का रोल करना चाहते हैं आयुष्मान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ayushmann Khurrana इंडस्ट्री के बेहतरीन टैलेंट में से एक हैं. लगातार फिल्मों के टॉपिक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करते रहने वाले आयुष्मान न इस बार एक बायोपिक करने की इच्छा जाहिर की है.

फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के प्रमोशन के दौरान आयुष्मान खुराना ने जैवलिन के जादूगर Neeraj Chopra रोल निभाने की इच्छा जाहिर की. उन्होंने कहा, मुझे असल जिंदगी के हीरो से प्रेरणा मिलती है. फिलहाल मैं नीरज चोपड़ा से बेहद इप्रेस्ड हूं. वह यूथ आइकन हैं उन्होंने विश्व मंच पर हमारे देश का नाम ऊंचा किया है और हर भारतीय को गर्व करने का मौका दिया है.

आयुष्मान ने कहा, अगर नीरज खुद एक्टिंग में हाथ नहीं आजमाना चाहेंगे तो मैं उनका रोल निभाना चाहूंगा. इस तरह की उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए और ऐसे हीरोज की कहानियां सबके सामने आनी चाहिए.

बता दें कि साल 2018 में एशियन गेम्स के बाद नीरज चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी बायोपिक में अक्षय कुमार या रणदीप हुड्डा को देखना चाहते हैं. अब नीरज की पर्सनल चॉइस को देखते हुए लग रहा है कि आयुष्मान को अक्षय और रणदीप से मुकाबला करना होगा. 

Neeraj Chopra नहीं चाहते कोई बायोपिक

इसी साल (2021) अगस्त में जब नीरज चोपड़ा से बायोपिक की बात की गई तो उन्होंने कहा, मुझ पर अभी फिल्म न बनाएं. मैं अभी खेल रहा हूं. मुझे लगता है कि मेरा सफर अभी शुरू हुआ है. मैं चाहता हूं कि मैं और मेडल लेकर आऊं. मुझे अच्छा लगेगा अगर मुझ पर बायोपिक तब बने जब मैं रिटायर हो जाऊं या इस खेल से ब्रेक लेलूं.

चंडीगढ़ करे आशिकी को लेकर चर्चा में आयुष्मान

इन दिनों आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर अपनी नई फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

Advertisement
Advertisement

Advertisement