Advertisement

Ayushmaan और Aparshakti ने खरीदा 'सपनों के घर', जानिए क्या है कीमत

आयुष्मान और अपारशक्ति दोनों भाइयों ने मुंबई में अपने सपनों का घर खरीदा है. घर की कीमत 26 करोड़ है.

Ayushmaan और Aparshakti ने खरीदा 'सपनों के घर', जानिए क्या है कीमत

Image Credit- Instagram/aparshakti_khurana & ayushmannk/

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आयुष्मान (Ayushmann Khurrana) और अपारशक्ति (Aparshakti Khurana) खुराना की दर्शकों के दिल में एक अलग जगह है. हाल ही में दोनों ने मिलकर मुंबई में अपने 'सपनों का घर' खरीदा है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान ने विंडसर ग्रांडे रेजिडेंस, अंधेरी लोखंडवाला में अपार्टमेंट खरीदा है. आयुष्मान ने 19.30 करोड़ रुपये में 4027 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदा है. जबकि अपारशक्ति ने उसी जगह 7.25 करोड़ रुपये में 1,745 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदा है. 

कब लिया था अपार्टमेंट 
रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान ने 29 नवंबर, 2021 को 96.50 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी का भुगतान किया था. वहीं अपारशक्ति ने 7 दिसंबर को यूनिट पंजीकरण के लिए 36.25 लाख का भुगतान किया था. आयुष्मान को अपार्टमेंट के साथ 4 कार पार्क करने की जगह मिली है. अपारशक्ति को 2 कार पार्किंग स्पेस मिला है. भाइयों ने 2020 में 9 करोड़ रुपये का पंचकूला में भी घर खरीदा था. 

हाल ही में आयुष्मान और ताहिरा के बेटे विराजवीर 10 साल के हुए हैं. दोनों ने बेटे को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी थी.  ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर बेटे की फोटो और विडियो पोस्ट की. विडियो में विराजवीर गिटार बजाते हुए दिख रहे हैं.  

आयुष्मान 'अनेक' में आएंगे नजर 
आयुष्मान की फिल्म हमेशा दर्शकों के दिल में अलग छाप छोड़ती हैं. अपनी फिल्मों की पसंद के बारे में वह कहते हैं - "मैं अनूठी स्क्रिप्ट पर काम करता हूं. जो दिल और आत्मा से जुड़े. मैं अच्छी फिल्मों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश करता हूं." आयुष्मान आखिरी बार वाणी कपूर के साथ 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में दिखे थे. उनकी आने वाली फिल्म 'अनेक' है. वहीं अपारशक्ति 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' में नजर आएंगे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement