Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

गोविंदा को ऑफर हुई थी हॉलीवुड फिल्म Avatar? बताया- मेरी एक बात पर भड़क गए थे James Cameron

Avatar 2 के टीजर को लेकर हो रह चर्चाओं के बीच बॉलीवुड अभिनेता Govinda का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है.

Latest News
गोविंदा को ऑफर हुई थी हॉलीवुड फिल्म Avatar? बताया- मेरी एक बात पर भड़क गए थे James Cameron

गोविंदा को ऑफर हुई थी अवतार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय दर्शकों के बीच साउथ सिनेमा के क्रेज के बाद अब एक के बाद एक बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं. हाल ही में थिएटर्स में 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' रिलीज हो चुकी है और अब जेम्स कैमरून की आने वाली फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way Of Water) को लेकर फैंस की बेसब्री बढ़ गई है. कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है और इसका टीजर 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' के साथ थिएटर्स में दिखाया जा रहा है. वहीं, अवतार 2 को लेकर इस क्रेज के बीच गोविंदा का एक शॉकिंग दावा याद आ रहा है जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें Avatar का ऑफर मिल चुका है.

खुद किया खुलासा

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' गोविंदा ने कुछ सालों पहले अपने हॉलीवुड करियर से जुड़ा खुलासा किया था. गोविंदा टीवी शो 'आप की अदालत' में पहुंचे थे जहां उन्होंने अपनी जिंदगी जुड़े तमाम पहलुओं पर बात की थी. इस दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें कई ऐसी फिल्मों में काम करने से इनकार दिया जो रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुईं. इन फिल्मों में ताल, गदर और देवदास बॉलीवुड मूवीज के साथ ही हॉलीवुड फिल्म अवतार भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- फैंस के साथ सेल्फी लेने के पैसे चार्ज करती हैं Urfi Javed? देखें वायरल हो रहा ये वीडियो

ये भी पढ़ें- Doctor Strange 2 आज हो गई रिलीज, रिकॉर्ड तोड़ा एडवांस बुकिंग के बाद अब 'स्पाइडर-मैन' पर निशाना?

भड़क गए थे अवतार के डायरेक्टर

गोविंदा ने कहा- 'अवतार में काम करने से मैंने इसलिए मना कर दिया क्योंकि डायरेक्टर चाहता था कि फिल्म की शूटिंग 410 दिन में पूरी कर लूं. इसके अलावा मुझे अपने पूरे शरीर को पेंट करना था जो कि उस वक्त मेरे लिए मुमकिन नहीं था. इसलिए मैंने डायरेक्टर से माफी मांगते हुए इस फिल्म के लिए मना कर दिया. मैंने ही डायरेक्टर जेम्स कैमरने को फिल्म का नाम सजेस्ट किया था. उस वक्त मैंने जेम्स से कहा था कि इस फिल्म को बनाने में आपको 7 साल लग जाएंगे. मेरी बात सुनकर वो भड़क गए थे'.

 

 

हो गए थे ट्रोल

गोविंदा के मुताबिक वो जेम्स से ये बोलकर भी आए थे कि 'अवतार' फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी. वहीं, इस स्टेटमेंट के बाद गोविंदा सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुए थे. कई लोगों ने तो अवतार के कैरेक्टर्स की तर्ज पर गोविंदा की फोटो एडिट कर शेयर कर दी थी. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement