Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

The Kashmir Files देखने वाली सवारियों को फ्री राइड दे रहा ये ऑटो वाला, देखें VIDEO

The Kashmir Files देखने जा रहे दर्शकों को एक ऑटो ड्राइवर फ्री में थिएटर्स तक पहुंचाने का काम कर रहा है.

Latest News
The Kashmir Files देखने वाली सवारियों को फ्री राइड दे रहा ये ऑटो वाला, देखें VIDEO

The Kashmir Files

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) जब से रिलीज हुई है तब से ही जबरदस्त चर्चाओं में बनी हुई है. कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandit) के दर्द को बयां करती ये फिल्म लोगों को इस कदर पसंद आ रही है ये बॉक्स ऑफिस पर आए दिन नए रिकॉर्ड्स कायम कर रही है. सोशल मीडिया पर कई वायरल तस्वीरों और वीडियो के जरिए इस फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी देखने को मिल जाती है. वहीं, हाल ही में इंटरनेट पर एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो लोगों का दिल जीतता दिखाई दे रहा है जो लोगों को फ्री राइड दे रहा है.

वायरल हुआ वीडियो

हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर नजर आ रहा है, जो 'द कश्मीर फाइल्स' देखने जा रहीं महिलाओं को थिएटर तक छोड़ने आया है. ये शख्स इन महिलाओं से किराया लेने से इनकार क देता है. वीडियो में ड्राइवर कहता दिखाई दे रहा है कि इस फिल्म के लिए यह उसकी जनसेवा है और यह फिल्म हर हिंदू को देखनी चाहिए. ड्राइवर हाथ जोड़कर कहता है आप 'द कश्मीर फाइल्स' देखने आए हैं, इसलिए मैं आपसे पैसे नहीं लूंगा. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- The Kashmir Files के डायरेक्टर के ऑफिस में घुस आए दो बदमाश, जमकर की मारपीट-उपद्रव

ये भी पढ़ें- The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री के 'भोपाली होमोसेक्शुल' वाले कमेंट पर भड़के दिग्विजय सिंह, लगा डाली क्लास

विवेक ने कहा शुक्रिया

इस वीडियो को शेयर करते हुए विवेक ने कैप्शन में लिखा- 'भारत, मानवता, शत-शत नमन, कृतज्ञ'. विवेक अग्निहोत्री के अलावा इस वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किया है. लोगों का कहना है कि इस ड्राइवर की बातें उनका दिल जीत चुकी हैं. लोगों से मिल रहे ये पॉजिटिव रिव्यूज ही वजह हैं कि 'द कश्मीर फाइल्स' ने अब तक 200 करोड़ के पार कमाई कर ली है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement