Advertisement

Bigg Boss 15 Finale: जनता ने Tejasswi Prakash को बनाया Bigg Boss-15 का विनर

तेजस्वी से रिश्ते को लेकर पूरे सीजन में छाए रहे करण कुंद्रा को केवल 18.59 पर्सेंट लोग विनर के तौर पर देखना चाहते हैं.

Bigg Boss 15 Finale: जनता ने Tejasswi Prakash को बनाया Bigg Boss-15 का विनर

Tejasswi prakash : तेजस्वीर प्रकाश

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Bigg Boss 15 का ग्रैंड फिनाले के करीब है. इससे पहले की एक विनर का नाम अनाउंस हो इंडियन एक्सप्रेस ने एक ऑडियंस पोल करवाया. इस पोल के नतीजों से ऐसा लग रहा है कि जनता Tejasswi Prakash को विनर के तौर पर देखना चाहती है. जनता के 30.84 पर्सेंट वोट तेजस्वी को मिले. वहीं प्रतीक सहजपाल को 25.4 पर्सेंट वोट मिले. शमिता शेट्टी तीसरे नंबर पर रहीं उन्हें 20.45 पर्सेंट वोट मिले. 

तेजस्वी से रिश्ते को लेकर पूरे सीजन में छाए रहे करण कुंद्रा को 18.59 पर्सेंट लोगों ने वोट दिया. अपनी पर्सनैलिटी और बेबाक अंदाज से दर्शकों को इंप्रेस करने वाली तेजस्वी इस सीजन की स्टार कंटेस्टेंट रही हैं. कभी करण तो कभी शमिता के साथ हुए झगड़ों की वजह से थोड़ी मुश्किलें हुईं लेकिन तेजस्वीर जानती थीं कि इस शो में उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ सकता है. 

सबके सामने भिड़ गईं तेजस्वी और शमिता

शो के फिनाले के पहले दिन यानी कि 29 जनवरी को शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश की बहस भी शो की हाईलाइट्स में रही. राकेश बापट ने जब तेजस्वी के 'आंटी' वाले रिमार्क पर उनकी क्लास लगाई तो तेजस्वी सफाई देते-देते शमिता से लड़ पड़ीं. हालांकि, सलमान ने बाद में मामला सांभाला. इसके साथ ही शो पर करण और तेजस्वी को एक-दूसरे की फैमिली से एप्रूवल मिल गया है. शो पर बातों-बातों में ही करण-तेजस्वी अपनी शादी और बच्चों पर भी बात करते नजर आए. वहीं, आज यानी रविवार के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि शो के पांच सीजन्स के विनर बिग बॉस हाउस में एंट्री लेंगे और फाइनलिस्ट को एक खास ऑफर देंगे.

ये भी पढ़ें:

1- स्टाइल बना मुसीबत, ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में VIRAL हुई Rakul Preet Singh की ऐसी PHOTOS

2- Casting Couch का सामना कर चुकी हैं Divyanka Tripathi, ऑफर न मानने पर मिली थी धमकी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement