Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Aamir Khan के घर अचानक पहुंची 25 IPS अफसरों की टीम, फैंस में बढ़ी चिंता, वजह क्या है?  

Aamir Khans Residence: सोशल मीडिया पर आमिर खान के घर के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि करीब 25 ऑफिसर्स की एक टीम को आमिर खान के घर जाते हुए देखा गया...

Latest News
Aamir Khan के घर अचानक पहुंची 25 IPS अफसरों की टीम, फैंस में बढ़ी चिंता, वजह क्या है?  

25 IPS Officers Team Visit Aamir Khans Residence:

Add DNA as a Preferred Source

25 IPS Officers Team Visit Aamir Khans Residence: आमिर खान के घर रविवार को अचानक आईपीएस अफसरों की एक टीम पहुंची, बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके घर के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि करीब 25 ऑफिसर्स की एक टीम को आमिर खान के घर जाते हुए देखा गया. जिसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है. आमिर खान के फैंस के बीच चिंता भी बढ़ गई है. लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर हुआ क्या है..  

बताया जा रहा है कि टीम आमिर से मुलाकात करने गई थी, हालांकि इसके बारे में ना तो आमिर की टीम, ना ही खुद आमिर खान और ना ही किसी अधिकारी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है. 

अब तक नहीं मिली जानकारी

बता दें कि इतने सारे IPS अधिकारियों की टीम एक्टर आमिर खान के घर क्यों आई थी, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसपर आमिर की टीम का कहना है कि हम एक्टर के साथ मिलकर इसकी जानकारी निकाल रहे हैं. अभी तक आमिर या फिर उनकी टीम की तरफ से इस बात को लेकर कोई भी वजह नहीं बताई गई है. 

फैंस में बढ़ी चिंता

वायरल हो रहे हैं वीडियो पर अब आमिर खान ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. हालांकि इस वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'दावत पर आए थे', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'अरे हुआ क्या है, कुछ तो बताओ?' फैंस इस वायरल वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. 

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement