Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Ashneer Grover की '10 करोड़ की टेबल' पर मजेदार Memes, नजर आए शार्क टैंक फेम अमन गुप्ता- अनुमप मित्तल

Ashneer Grover ने 10 करोड़ की टेबल वाला एक मीम शेयर किया है जिसमें Aman Gupta- Anupam Mittal भी नजर आ रहे हैं.

Latest News
Ashneer Grover की '10 करोड़ की टेबल' पर मजेदार Memes, नजर आए शार्क टैंक फेम अमन गुप्ता- अनुमप मित्तल

Ashneer Grover, Aman Gupta, Anupam Mittal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिएलिटी शो शार्क टैंक (Shark Tank) में नजर आ चुके बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. वहीं, हाल ही में वो एक मजेदार मीम (Memes) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं जो उन्होंने खुद अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है. ये मीम, एक 10 करोड़ रुपए की डाइनिंग टेबल से जुड़ा है. डाइनिंग टेबल वाला ये किस्सा तब चर्चा में आया जब ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि भारतपे के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर के पास 10 करोड़ की टेबल है. वहीं, इस पर अशनीर ने जो मीम शेयर किया है उसमें अमन गुप्ता और अनुमप मित्तल भी नजर आ रहे हैं.

10 करोड़ की डाइनिंग टेबल वाला मामला

10 करोड़ की डाइनिंग टेबल घर में रखने वाली रिपोर्ट्स पर अश्नीर ने पहले ही दिलचस्प अंदाज में सफाई दे दी थी. उन्होंने इस मामले पर ट्विटर पोस्ट करते हुए लिखा था- 'क्या ये स्पेस रॉकेट है? क्या ये टाइम मशून है? नहीं ये 10 करोड़ की डाइनिंग टेबल है!! Haha! मैं सबसे महंगी डाइनिंग टेबल रखने का रिकॉर्ड नहीं रखता हूं और ना ही रखना चाहता हूं'. वहीं, ऐसी खबरों को नकारने के बाद अश्नीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मीम भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने चर्चित डाइनिंग टेबल की फोटो शेयर की है.

 

 

ये भी पढ़ें- Ashneer Grover से लेकर Steve Jobs तक जिस कंपनी को बनाया उसी से निकाल दिए गए ये लोग

ये भी पढ़ें- क्या है Shark Tank India के मशहूर जज Ashneer Grover का विवाद?

 

 

शेयर किया मजेदार मीम

इस मीम में शार्क टैंक इंडिया पर ग्रोवर के साथी जज अमन गुप्ता और Shaadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल भी नजर आ रहे हैं. मीम में अमन कहते दिख रहे हैं- 'ढूंढ़ो भाई अश्नीर, 10 करोड़ की टेबल है दो डायमंड तो निकलने चाहिए'. इस पर अनुपम कहते हैं कि 'ठीक से चेक करो टेबल के नीचे'. हालांकि, कुछ नहीं मिलने पर तीनों इस पर हंस पड़ते हैं और टेबल से जुड़ी खबरों को 'दोगलापन' बताते हैं. जहां एक तरफ सोशल मीडिया यूजर्स को ये मीम बहुत पसंद आ रहा है वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को अश्नीर, अमन और अनुपम की रीयूनियन भा गया है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement