Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Asha Bhosle के बेटे आनंद की हालत बिगड़ी, दुबई के अस्पताल में भर्ती

आशा भोसले इस समय अपने बेटे आनंद के साथ दुबई में ही हैं.

Asha Bhosle के बेटे आनंद की हालत बिगड़ी, दुबई के अस्पताल में भर्ती

Asha Bhosle with son (Instagram Pic)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आशा भोसले के लिए बेहद मुश्किल भरा समय है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आशा भोसले के बेटे आनंद की तबियत ठीक नहीं है. उन्हें एमरजेंसी में दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. वह अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े थे. उन्हें चोट भी लगी थी. यह घटना कुछ दिन पहले की है. 

उस वक्त आनंद भोसले को पहले आईसीयू में एडमिट कराया गया था. इसके बाद उन्हें नॉर्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त आशा भोसले दुबई में ही थीं और तब से वह वहीं रुकी हुई हैं. 

ये भी पढ़ें-  Priyanka chopra ने मां बनने के बाद पहली बार शेयर की अपनी फीलिंग्स, कहा- मैं कभी नहीं करुंगी ऐसा...

इस घटना के बाद से ही भोसले परिवार में एक डर पैदा हो गया है. सभी को आनंद की सेहत को लेकर काफी फिक्र है. बता दें कि आनंद भोसले आशा के दूसरे बेटे हैं. गायिका के पहले बेटे का नाम हेमंत था, जो काफी अच्छे गायक रहे. साल 2015 में कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई थी. इसके अलावा आशा भोलसे की एक बेटी वर्षा भी थी, जिसकी 2012 में मृत्यु हो गई थी.

ये भी पढ़ें-  लोग फेंकते थे पत्थर और कीचड़, ऐसी है देश की पहली महिला टीचर Savitri Bai Phule की कहानी

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement