Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

AR Rahman की बेटी खतीजा ने की सगाई, हिजाब पहनने पर हो चुकी हैं ट्रोल

हिजाब पहनकर स्टेज पर आने की वजह से ट्रोल हो चुकीं एआर रहमान की बेटी ने सगाई कर ली है. दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है. 

AR Rahman की बेटी खतीजा ने की सगाई, हिजाब पहनने पर हो चुकी हैं ट्रोल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान की सगाई हो गई है. उन्होंने खुद यह खबर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. बता दें कि खतीजा को हिजाब पहनने की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर करते हुए कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद और परिवार के समर्थन से हमने सगाई कर ली है.

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
खतीजा ने अपने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीर पोस्ट की है. उन्होंने अपनी फोटो के साथ मंगेतर रियासदीन की फोटो भी शेयर की है. सगाई 29 दिसंबर को हुई थी लेकिन खतीजा और रियासदीन दोनों ने ही 4 दिन बाद नए साल में शेयर किया. 

इंजीनियर हैं रहमान के होने वाले दामाद 
मशहूर संगीतकार के दामाद संगीत की फील्ड से नहीं है. रियासदीन पेशे से ऑडियो इंजीनियर हैं. सगाई की तस्वीरों में भी रहमान की बेटी ने पर्दा कर रखा है. उन्होंने गले में फूलों की माला भी पहन रखी है.

Advertisement
Advertisement

Advertisement