Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

AR Rahman की बेटी Khatija ने कर ली शादी, सालों पहले ससुर जी के साथ काम कर चुका है दूल्हा

AR Rahman की बेटी Khatija Rahman की शादी हो गई है और उनकी वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Latest News
AR Rahman की बेटी Khatija ने कर ली शादी, सालों पहले ससुर जी के साथ काम कर चुका है दूल्हा

खतीजा रहमान की शादी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) की बेटी खतीजा रहमान (Khatija Rahman Wedding) ने शादी कर ली है. खतीजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए फैंस को ये खुशखबरी दी है. वहीं, इंटरनेट पर उन्हें ताबड़तोड़ बधाइयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. एआर रहमान ने भी अपने हैंडल पर बेटी की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें रहमान परिवार के कई सदस्य नजर आ रहे हैं. वहीं, इन फोटोज को देखकर कई लोग बधाइयां देने के साथ-साथ दूल्हे के बारे में जानना चाह रहे हैं.

फोटो में दिखी पूरी फैमिली

खतीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो ऑफ व्हाइट रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. इन फोटोज में उन्होंने अपने चेहरे को मास्क और सिर को दुपट्टे से कवर कर रखा है. खतीजा के दूल्हे ने ऑफ गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी हुई है. वहीं, खतीजा के पिता एरआर रहमान ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ उनकी दिवंगत मां की तस्वीर भी दिखाई दे रही है.

 

 

ये भी पढ़ें- फैंस के साथ सेल्फी लेने के पैसे चार्ज करती हैं Urfi Javed? देखें वायरल हो रहा ये वीडियो

ये भी पढ़ें- Doctor Strange 2 आज हो गई रिलीज, रिकॉर्ड तोड़ा एडवांस बुकिंग के बाद अब 'स्पाइडर-मैन' पर निशाना?

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ARR (@arrahman)

 

कौन हैं ये हैंडसम दूल्हे?

खतीजा ने जाने-माने ऑडियो इंजीनियार रियासदीन से शादी की है. रियासदीन अपने ससुर एआर रहमान के साथ- साथ मशहूर संगीतकार अमित त्रिवेदी के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने 2019 में एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोहा के खलीफा स्टेडियम में एआर रहमान लाइव परफॉर्म करते दिख रहे थे इस इवेंट पर रियासदीन ने उनके साथ काम किया था. इसके अलावा ससुर- दामाद की ये जोड़ी 2017 में भी एक साथ काम कर चुकी है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement