Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: Kapil Sharma शो में 'चंदू चायवाला' के जोक पर भड़क गए शाहरुख खान, बेइज्जती होते देख रो पड़े थे कॉमेडियन

Shahrukh Khan का गुस्से वाला अवतार देखकर The Kapil Sharma Show पर कॉमेडियन 'चंदू चायवाला' रो पड़े थे.

Latest News
VIDEO: Kapil Sharma शो में 'चंदू चायवाला' के जोक पर भड़क गए शाहरुख खान, बेइज्जती होते देख रो पड़े थे कॉमेडियन

shahrukh khan, chandu chaiwala

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज यानी 1 अप्रैल का दिन 'अप्रैल फूल्स डे' (April Fools Day) के तौर पर सेलीब्रेट किया जाता है. इस दिन पर लोग एक- दूसरे के ऊपर प्रैंक करते और बेवकूफ बनाने की कोशिश करते दिख जाते हैं. वहीं, कई बार ऐसा करना सामने वाले को भारी पड़ जाता है. ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला था कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) पर. यहां पर एक एपिसोड के दौरान जब शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पहुंचे थे तो उन्होंने ऐसा प्रैंक कर डाला कि 'चंदू चायवाला' (Chandu Chaiwala) समेत कई और कमेडियन लगभग रो ही पड़े थे. इस प्रैंक (Prank) को लेकर बाद में सोशल मीडिया पर भी जमकर बवाल हुआ था.

शाहरुख खान गुस्सा

दरअसल, ये वाकया उस दौरान का है जब शाहरुख खान कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' प्रमोट करने पहुंचे थे. तब कपिल के शो का नाम था- 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'. शो पर कुछ समय तक तो चंदू चायवाले यानी चंदन प्रभाकर के जोक्स पर शाहरुख खान खूब हंसे लेकिन अचानक वो चंदन पर बुरी तरह नाराज हो गए और उनकी भद्दी मिमिक्री करने को लेकर बरस पड़े. शाहरुख ये कहते दिखे कि उन्हें 'चंदू चायवाला' का मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया है और ये जोक नहीं बल्कि शो पर बुलाकर बेइज्जती करने जैसा है.

 

 

ये भी पढ़ें- चाचा की दिमागी हालत पर Ranbir Kapoor ने बोला था ये झूठ? अब जाकर रणधीर ने तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- मशहूर कोरियोग्राफर Ganesh Acharya पर यौन शोषण आरोप, महिला को दिखाते थे पोर्न फिल्म

रोने वाले थे चंदू

शाहरुख खान का ये गुस्से वाला अवतार देखकर चंदन की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और उनका चेहरा देखकर ऐसा लग रहा था कि वो बस रोने ही वाले हैं लेकिन चंदन की हालत देखकर शाहरुख उन्हें तुरंत बता देते हैं कि यह प्रैंक था और उनसे यह सब करने के लिए कपिल शर्मा ने कहा था. हालांकि, फिर भी चंदू को संभलने में काफी वक्त लग जाता है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें 

के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement