Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Chakda Xpress Teaser: क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में Anushka Sharma, बोलीं- आंखें खोलने वाली है ये फिल्म

Anushka Sharma ने अपनी अपकमिंग फिल्म Chakda Xpress का टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है.

Chakda Xpress Teaser: क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में Anushka Sharma, बोलीं- आंखें खोलने वाली है ये फिल्म

अनुष्का शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'चाकदा एक्सप्रेस' (Chakda Xpress) का धमाकेदार टीजर शेयर किया है. अनुष्का ने इस फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए ये साफ कर दिया है कि ये फिल्म क्रिकेट की दुनिया से जुड़ी आंखें खोलने वाले खुलासे करेगी. इस फिल्म के टीजर में अनुष्का ने अपने किरदार के बारे में भी बताया जो जांबाज महिला क्रिकेट कप्तान झूलन  गोस्वामी (Jhulan Goswami) पर आधारित होगा. इस फिल्म का टीजर सामने आने के बाद में अनुष्का को जमकर तारीफें मिल रही हैं.

अनुष्का के धमाकेदार डायलॉग्स

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'चाकदा एक्सप्रेस' का टीजर शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि किस तरह महिला क्रिकेट टीम मेंबर्स के लिए जर्सी तक नहीं मौजूद थी. क्रिकेटर सौरव गांगुली, वीवीएस लक्षमण और वीरेंद्र सहवाग की जर्सी पर किसी तरह टेप की मदद से कागज चिपका कर उसपर महिला क्रिकेटर्स का नाम लिख कर उनकी जर्सी तैयार की गई थी. इसके अलावा बैगग्राउंड में सुनाई दे रही क्रिकेट कमेंट्री के जरिए बताया जा रहा है कि महिला क्रिकेट टीम किस कदर बेहाल थी. इस टीजर में अनुष्का शर्मा धमाकेदार डॉयलॉग्स भी बोलती नजर आ रही हैं. यहां देखें वायरल हो रहा Chakda Xpress का टीजर-

ये भी पढ़ें- RajKummar Rao के नाम से ठगे जा रहे 3 करोड़ रुपए, एक्टर ने किया सावधान

 

 

आंखें खोलने वाली फिल्म

इस टीजर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में बताया कि ये फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी के वक्त और जिंदगी से प्रेरित है. उन्होंने लिखा- 'ये वाकई एक खास फिल्म है क्योंकि बलिदान की कहानी है और महिला क्रिकेट की दुनिया में आंखें खोलने वाली होगी'. अनुष्का ने बयां किया है कि ये स्पोर्ट्स फिल्म करना उनके लिए बेहद मुश्किल काम था. इसके टीजर में जानकारी दी गई है कि 'चाकदा एक्सप्रेस' की फिल्मिंग जल्द शुरू होने वाली है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement