एंटरटेनमेंट
टीवी के मशहूर शो 'अनुपमा' (Anupamaa) में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल जाते हैं.
डीएनए हिंदी: टीवी के मशहूर शो 'अनुपमा' (Anupamaa) में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल जाते हैं जिसकी वजह से ये शो बीते कई महीनों से टीआरपी के मामले में टॉप पर बना हुआ है. वहीं, इन दिनों 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया (Anuj Kapadia) और अनुपमा की लव स्टोरी का दौर चल रहा है. जहां एक तरफ दोनों ही अपनी फीलिंग्स का इजहार खुलकर कर चुके हैं वहीं, दूसरी तरफ अब फैंस को इंतजार है कि कब ये दोनों अपनी दोस्ती के रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे. इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही फैंस को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है.
मोस्ट फेवरेट कपल की शादी
अनुपमा और अनुज की दोस्ती के बाद शो पर अब दोनों का रोमांटिक ट्रैक चल रहा है. अनुज तो काफी पहले ही अनुपमा के सामने अपना प्यार कबूल कर चुका है और अब धीरे-धीरे अनुपमा भी अनुज के प्यार में पड़ती नजर आ रही है. इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही टीवी के इस मोस्ट फेवरेट कपल की शादी का ट्रैक प्लान कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस बारे में मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है. हाल ही में शो के आने वाले एपिसोड की एक क्लिप वायरल हो रही है जिसे दर्शक शादी के लिए अनुपमा की रजामंदी की हिंट मान रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रही ये क्लिप-
ये भी पढ़ें- बहन Shamita के लिए एयरपोर्ट पर वोट मांगती दिखीं Shilpa Shetty
मालविका की एंट्री
बता दें कि बीते दिनों ही शो पर मालविका को लाया गया है जिसके बाद से अनुज और अनुपमा की नजदीकियां बढ़ी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मालविका की ही वजह से अनुज-अनुपमा का रिश्ता शादी तक पहुंचेगा और इसमें वनराज खलल डालने की भरपूर कोशिश करता नजर आएगा.